{"_id":"594abae64f1c1b12498b46b8","slug":"yog-shaking-from-city-to-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोगी काया पाने को हजारों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोगी काया पाने को हजारों ने किया योग
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को सुबह हुई हल्की बारिश भी लोगों का उत्साह और जुनून नहीं रोक सकी। जिले में सबसे बड़ा कार्यक्रम शहर के एक लॉन में हुआ, जहां जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों, अफसरों-कर्मियों, तमाम संगठनों समेत भारी संख्या में स्कूल-कालेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
शहर से देहात तक योगाभ्यास की धूम रही। हर तरफ योग के प्रति सैलाब उमड़ता दिखा। रामनगरी में संतों-महंतों समेत जिलेभर में जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर योगाभ्यास कराया। स्कूल-कॉलेजों में भी योग शिविर का आयोजन किया गया।
शहर के एक लॉन में प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्वस्थ, शांति एवं सौहार्द वातावरण के सृजन के लिए प्रधानमंत्री के संदेशों को पढ़कर लोगों को उनकी भावना से अवगत कराया। कहा कि योग हमारे सृष्टि की अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन
भगवान शिव ने योग के महत्व व उसके लाभ को ऋषिमुनियों को उनके अनुरोध पर बताया। भगवान शिव महान योगी थे और योगी से योग बना है। पतंजलि ऋषि ने भगवान शिव से बताए गए योग को लिपिबद्ध किया था। योग विज्ञान की तरह है।
लोगों ने लॉन में चटाई पर योगाभ्यास किया। उनके साथ सांसद लल्लू सिंह, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ मौजूद थे।
कमिश्नर मनोज मिश्र, डीआईजी रमेश चंद साहू, डीएम संतोष कुमार राय, एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, सीडीओ रवीश कुमार गुप्ता, एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय, एडीएम एफआर मदन चंद दूबे, उप सूचना निदेशक अतुल मिश्र, सीआरओ रामयश गौतम गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के योगाचार्यों ने किया। खादी आश्रम परिसर नाका में सेवा भारती, होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन व खादी आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास कराया गया।
डॉ. उपेंद्र मणि त्रिपाठी, डा. प्रेमचंद्र पांडेय के निर्देशन व ब्रह्मानंद शुक्ल मंत्री रानिवां स्वावलम्बी विद्यालय के संयोजन में हुआ। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्टेडियम में योग प्रशिक्षकों की देखरेख में योगाभ्यास कराया गया।
यहां योगी रणविजय ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर योग से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां की गई। पतजंलि अमृत फार्मेसी मोतीबाग में योग संचालिका मीरा अरोड़ा की देखरेख में योगाभ्यास किया गया।
उदया में शांति एवं एकता के लिए योग पर्व का आयोजन किया गया। शिविर में एलईडी वैन, प्लाज्मा टीवी के माध्यम से लखनऊ में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के योग साधना एवं उनके संदेशों का सीधा प्रसारण योग में शामिल लोगों को दिखाया गया।