फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Worship

छठ पर सरयू किनारे उमड़ी आस्था

Sat, 02 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Worship
छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कांचिहि बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...। हंसि-हंसि बोलेले महादेव सुना ए छठि मइया... जैसे लोकगीतों के बीच शनिवार को रामनगरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा की धूम रही।
विज्ञापन

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर शनिवार को जुड़वा नगरों समेत जिलेभर में परिवार समेत व्रती महिलाओं का सरयू नदी समेत जलाशयों के घाटों पर सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

आस्था के महापर्व छठ उत्सव पर सूर्यास्त के पहले सरयू तट की ओर जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कई व्रती दंडवत लेटकर घाटों तक पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में गुप्तारघाट से लेकर अयोध्या में संत तुलसी दास, नयाघाट घाट, पक्का घाट, आरती घाट समेत कुंडों पर मेले का माहौल रहा। महिलाओं ने विधिपूर्वक भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना के बाद अर्घ्य दिया।
इसके बाद घाटों पर सजाई गई वेदी पर 31 प्रकार के फल व पकवान चढ़ाकर छठ माता से बच्चों व परिवार के लिए प्रार्थना की गई। फिर महाआरती हुई। रविवार को सुबह सप्तमी तिथि पर सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देकर महाआरती की जाएगी। इसके बाद व्रती महिलाएं निराजल-निराहार व्रत का पारण करेंगे।

उसके बाद महोत्सव का समापन होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों गोसाईगंज, रूदौली, सोहावल, रौनाही आदि में घाटों, जलाशयों पर पूजा-अर्चना के लिए व्रती महिलाओं एवं भक्तों की भीड़ देर रात तक जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed