फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Worship

रामनगरी में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा कांवडिय़ों का सैलाब

Tue, 30 Jul 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Worship
अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन को जाते कांवड़िये। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को रामनगरी में चहुंओर बम भोले की गूंज रही। सावन कृष्ण त्रयोदशी पर पड़ने वाली शिवरात्रि पर बस्ती के भरेश्वरनाथ में जलाभिषेक को सरयू का जल लाने को कांवड़ियों का सैलाब हाईवे से लेकर सरयू घाटों और मठ-मंदिरों में उमड़ा।
विज्ञापन

हर-हर महादेव, हर-हर बम-बम के जयकारे गूंजते रहे। सरयू घाट का सौंदर्य भी निखर उठा था, संत तुलसीदास घाट से लेकर लक्ष्मणघाट तक पूरा सरयू तट केसरिया रंग में दमक रहा था। जिधर देखो उधर भगवा लिबास में कांवड़िये ही नाचते-गाते लीननजर आए।
विज्ञापन

सीताराम की भक्ति में डूबने वाली अयोध्या कुछ बदली सी नजर आई और राम नाम के साथ-साथ ऊं नम: शिवाय का मंत्र भी गुंजायमान होता रहा।
आसपास के जिलों से आए लाखों कांवड़ियों ने सरयू में डुबकी लगाई। मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद सरयू जल लेकर कांवड़िये अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए।
दोपहर बाद से कांवड़ियों की भीड़ छंटनी शुरू हुई तो प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। सुरक्षा को लेकर हाईवे बंद रहा। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीएम अनुज झा, एसएसपी आशीष तिवारी मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी व नागेश्वरनाथ में आस्था का संगम
कांवड़ियों की भीड़ से रामनगरी की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह डायवर्जन किया गया था। सरयू स्नान के बाद भक्तों का रेला सीधे नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचा।
यहां सुबह 3 बजे से ही दर्शन-पूजन अभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात शयन आरती तक जारी रहा। वहीं मंगलवार होने के नाते हनुमानजी महाराज के दरबार में भी शिवभक्तों का रेला उमड़ पड़ा।

हनुमानगढ़ी परिसर हर-हर महादेव, जय बजरंग बली, जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा। वहीं मंदिर की सीढ़ियों पर फिसलन के चलते भी कई श्रद्धालु गिरते-गिरते बचे। इसी तरह क्षीरेश्वरनाथ, कनकभवन व रामलला के दरबार में भी भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed