{"_id":"59874a084f1c1b8d448b4661","slug":"woman-sweeper-claims-to-cut-tail-gather-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सफाईकर्मी ने किया चोटी कटने का दावा, जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सफाईकर्मी ने किया चोटी कटने का दावा, जुटी भीड़
फैजाबाद
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
चोटी कटने के बाद परिवारीजनों को हाल बताती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज थानाक्षेत्र के परमानपुर में तैनात महिला सफाईकर्मी को शनिवार रात अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गई। उसकी चोटी करीब 6 इंच कटकर बगल में पड़ी थी, जिसे देखकर परिवार के लोग भयभीत हो गए। सुबह महिला के घर पर क्षेत्रवासियों का जमावड़ा होने लगा। बाद में पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद महिला अपने घर अंबेडकरनगर चली गई। इस बीच लोग इसको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर जिले के बड्डूपुर इल्तिफातगंज निवासी महिला उषा देवी (45) परमानपुर गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। वह अमसिन बाजार में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह कर नौकरी करती है। शनिवार रात करीब 9 बजे उसने अपने लिए भोजन परोसने को कहा और खुद बिस्तर लगा रही थी, इस दौरान उसे चक्कर आया और वह बेहोश हो गई।
पास में खड़ी रिश्तेदार की एक 15 वर्षीय लड़की ने जब देखा की महिला बेहोश है और उसकी चोटी कटी हुई है तो उसने शोर मचा लोगों को इकट्ठा किया। वहीं, महिला को करीब 1 घंटे बाद होश आया, उसने कटी हुई चोटी को दिखाते हुए बताया कि उसकी चोटी कैसे कटी उसे नहीं मालूम।
विज्ञापन
घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है, भारी संख्या में लोग सफाई कर्मी के आवास पहुंच पहुंच गए। रविवार सुबह पुलिस ने महिला से अकेले में पूछताछ की, उसके बाद पीड़ित महिला अमसिन बाजार से अपने मूल निवास अंबेडकरनगर चली गई।
गोसाईगंज थानाध्यक्ष दिनेश्वर पांडे ने घटना को महज अफवाह बताया है। वहीं एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि उनकी महिला सफाईकर्मी ऊषा देवी से बात हुई है, उसने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।