{"_id":"5d28bf788ebc3e6cd710d303","slug":"woman-murder-faizabad-news-lko4702772165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर बांके से हमलाकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर बांके से हमलाकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
अयोध्या में महिला की हत्या के बाद पूछताछ करते सीओ।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में चचेरे देवर ने अपनी भाभी को बांके से काट डाला। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान सीएचसी में दम तोड़ दिया।
वारदात उस समय अंजाम दी गई जब महिला घर से दुकान जा रही थी। ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्षों का घर आमने-सामने है। अक्सर दोनों परिवारों में झगड़ा होता था।
पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी युवक व उसकी पत्नी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को तलाश कर रही है।
रुदौली के जलालपुर गांव निवासी संतराम की लोहिया पुल मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर चाय की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे उनकी पत्नी रीतापति (40) रेलवे लाइन के किनारे से होकर पति के होटल जा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान बाग में पहले से घात लगाकर बैठे उसके चचेरे देवर प्रदीप यादव ने रीतापति पर बांके से हमला कर दिया। इस दौरान प्रदीप के साथ उसकी पत्नी संगीता भी मौजूद थीं।
महिला की चीख सुनकर उसका पुत्र राजू मौके पर पहुंचा तो हमलावर प्रदीप भाग निकला। गंभीर रूप से घायल रीतापति को सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ रुदौली धर्मेंद्र यादव, कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव, एसएसआई शमशाद अली व चौकी प्रभारी निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
मृतका के पति संतराम के मुताबिक आरोपी प्रदीप व उसका घर आमने-सामने है। आए दिन प्रदीप की पत्नी उनके परिवार से विवाद करती रहती थी। एक माह पहले उसने घर के सामने कांटा लगा दिया था।
शिकायत पर आई पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद से प्रदीप व उसकी पत्नी रंजिश मान बैठे थे। इसी के चलते उसने हत्या कर दी।
सीओ रुदौली ने बताया कि मृतक के पति संतराम यादव की तहरीर पर प्रदीप यादव और उसकी पत्नी संगीता पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।