फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   withdrawal from account of all gram panchayats

सभी ग्राम पंचायतों के खाते से धननिकासी पर लगी रोक

Tue, 06 Aug 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
withdrawal from account of all gram panchayats
अयोध्या। जिले के सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि एक खाते से किसी भी प्रकार की धन निकासी पर रोक लगा दी गई है। यह रोक ग्राम पंचायतों को मिलने वाले 14वें वित्त के धन के भुगतान के लिए ऑनलाइन व्यवस्था के मद्देनजर लगाई गई है। ग्राम पंचायतों को इसे लागू किए जाने की पूरी तैयारी का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 835 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी को 14 वें वित्त से प्राप्त होने वाले धन के खर्च के बाद भुगतान की नई व्यवस्था लागू किए जाने की तैयारी है।
15 अगस्त तक इस व्यवस्था को पूरी तरह से लागू किए जाने की तैयारी है। इसी के मद्देनजर जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंह ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खाते-एक से किसी भी तरह से आहरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

ऑनलाइन भुगतान को लेकर विभाग काफी पहले से तैयारी कर रहा है। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिवों को डिजिटल हस्ताक्षर तैयार कराने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक, कुछ को छोड़ ज्यादातर ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिवों ने डिजिटल हस्ताक्षर बनवा लिया है। अब अगले स्टेप की कार्रवाई शुरू की गई है।
बताया गया है कि यह व्यवस्था तभी लागू हो सकती है जब ग्राम पंचायतें अपनी पिछले साल की वार्षिक पुस्तिका के साथ इस साल की मासिक और दैनिक पुस्तिका बंद करें।
इसके बाद 14वें वित्त के बचे हुए धन को को ऑनलाइन व्यवस्था के तहत लाया जाए। इसी के मद्देनजर पंचायत विभाग ने ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने पिछले वित्तीय साल की वार्षिक पुस्तिका और चालू वित्तीय साल की मासिक और दैनिक पुस्तिका को बंदा कराकर आनलाइन भुगतान की व्यवस्था को लेकर कार्रवाई पूरी कराएं।

जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंह ने भी ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि-एक के खाते से किसी प्रकार भुगतान पर रोक लगाने की बात कही है। जिला परियोजना प्रबंधक उपेंद्र तिवारी ने बताया कि 15 अगस्त से ग्राम निधि खाते से भुगतान के लिए डांगल सिस्टम की व्यवस्था लागू किए जाने की तैयारी है। उम्मीद है कि निर्धारित समय पर यह व्यवस्था पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed