फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Winners got Ayodhya Idol Trophy

विजेताओं को मिली अयोध्या आइडल ट्रॉफी

Mon, 06 Jan 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Winners got Ayodhya Idol Trophy
अयोध्या। अयोध्या महोत्सव में पांच चरणों में संपादित अयोध्या आइडल के फाइनल राउंड का जजमेंट डांस प्लस सीजन-4 की फाइनलिस्ट आरुषि लिंगवाल व आशू आनंद ने सुनाया। फाइनल राउंड के बाद कई ग्रुपों से अयोध्या आइडल चुने गए, जिन्हें ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

वहीं, समापन अवसर पर रविवार रात महोत्सव में सर्वोत्तम प्रस्तुति देने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जबकि विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को अयोध्या रत्न के साथ ही डीएम व एसएसपी को विपरीत परिस्थितियों में अयोध्या में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या रत्न पाने वालों में शिक्षा क्षेत्र में डॉ. अजय प्रताप सिंह, समाजसेवा में मिश्रीलाल वर्मा, व्यापार में संजीव गोयल, अवधी लोकनृत्य में विजय यादव, चिकित्सा में डॉ. केएस मिश्र, लोक गायन में विवेक पांडेय, प्रबंधन में संदीप सिंह, साहित्य में रमाशंकर त्रिपाठी और प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में गोपाल श्रीवास्तव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी आशीष तिवारी को विपरीत परिस्थितियों में अयोध्या में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सम्मानित किया गया। ये सम्मान विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायन दीक्षित ने प्रदान किया। महोत्सव के मुख्य संयोजक अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने सभी को अंग वस्त्र प्रदान किया।
अयोध्या महोत्सव के 11 दिन में लगभग 100 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें उत्कृष्ट विद्यालय का चयन विभिन्न वर्गों में हुआ। इनको मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायन दीक्षित व जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया।
इसमें स्नातक स्तर पर झुनझुनवाला पीजी कॉलेज व एकेडमी स्तर पर डोगरा रेजीमेंट सेंटर को ट्रॉफी प्रदान की गई। जबकि किड्स एक्शन में भवदीय को प्रथम, कनक किड्स स्कूल को दूसरा व डीएनए एकेडमी को तृतीय स्थान मिला। वहीं, सीनियर लेवल में एमकेडी को प्रथम, एससीजे एकेडमी को द्वितीय और फैजाबाद पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान मिला।
विजेताओं को अयोध्या आइडल ट्रॉफी प्रदान की गई। इसमें सिंगिंग जूनियर में प्रथम राजकुमार दास, द्वितीय समृद्धि पाठक और तृतीय पूजा श्रीवास्तव रहीं। जबकि सिंगिंग सीनियर में प्रथम अनन्या पांडेय, द्वितीय ऋषि सिंह व तृतीय पुरस्कार लवकुश सरन को मिला। डांसिंग जूनियर में प्रथम गुरप्रीत कौर, द्वितीय संस्कार खत्री और तृतीय स्थान अलीशा को, जबकि डांसिंग सीनियर में हिमांशु सिंह प्रथम, आयुषी त्रिपाठी द्वितीय व अमर तृतीय स्थान पर रहे।

अयोध्या महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या आइडल का संपूर्ण मैनेजमेंट महोत्सव समिति के सचिव नाहिद ने किया। इस अवसर पर दानिश अंसारी, अभिषेक सिंह, अरुण, बृजमोहन तिवारी, अनु जयेंद्र तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed