फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Will cooperate in construction of Ram mandir: Iqbal

राममंदिर निर्माण में करेंगे सहयोग : इकबाल

Sun, 15 Dec 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Will cooperate in construction of Ram mandir: Iqbal
अयोध्या। रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण ने जानकीघाट बड़ास्थान में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी को सम्मानित किया। स्वागत सम्मान से अभिभूत इकबाल अंसारी ने कहा कि जब राममंदिर का निर्माण शुरू होगा तो वह भी सहयोग करेगें। किसी को सौहार्द, शांति व सद्भाव देखना है तो उसे अयोध्या से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

इकबाल ने कहा कि योगी जी ने राममंदिर के लिए 11 रुपये की जो चंदे देने की बात कही है वह भी ठीक है। हम सभी मिलकर राममंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे। कहा कि जहां सौहार्द होता है वह तरक्की व विकास होता है जहां विवाद होता है वहां विकास रुक जाता है। अयोध्या में हिंदु-मुस्लिम एक साथ रहते हैं आपस में कोई भेदभाव नहीं है।
विज्ञापन

महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि अयोध्या फैसले के बाद इकबाल ने सौहार्द बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। वे फैसला आने से पूर्व कहते थे कि जो कोर्ट का फैसला आएगा उसे मानेंगे और उन्होंने माना भी, जबकि कई लोग अपनी बात से मुकर गए। अयोध्या गंगा-जमुनी तहजीब की नगरी है, अयोध्या ने एक बार फिर पूरे विश्व को मर्यादा का संदेश दिया है। इस दौरान महंत माधवदास रामायणी, महंत नागा रामलखन दास, पार्षद प्रतिनिधि वकार अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed