{"_id":"5f2a42688ebc3e4ae00faebb","slug":"will-attend-the-foundation-laying-ceremony-of-ram-mandir-says-uma-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिपूजन में शामिल होंगी उमा भारती, ट्वीट कर दी जानकारी, बोलीं- मैं राम की मर्यादा से बंधी हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिपूजन में शामिल होंगी उमा भारती, ट्वीट कर दी जानकारी, बोलीं- मैं राम की मर्यादा से बंधी हूं
Wed, 05 Aug 2020 10:56 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पहुंचीं उमा भारती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला लिया है। इससे पहले उन्होंने कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि वे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि मैं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा से बंधी हूं। मुझे रामजन्मभूमी न्यास के वरिष्ठ अधिकारी ने शिलान्यास स्थली पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, इसलिए मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहूंगी।
विज्ञापन
मैं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा से बँधी हूँ । मुझे रामजन्मभूमी न्यास के वरिष्ठ अधिकारी ने शिलान्यास स्थली पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है । इसलिये मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहूँगी । #RamMandirBhumiPujan
विज्ञापन विज्ञापन— Uma Bharti (@umasribharti) August 5, 2020
इससे पहले तीन अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर पर उमा भारती ने ट्वीट कर चिंता जताई थी। उन्होंने लिखा था कि जब से मैंने यह खबर सुनी है, तभी से चिंतित हूं। मैं मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चिंतित हूं।
इसके बाद उन्होंने लिखा था कि भोपाल से अयोध्या पहुंचने के दौरान मेरी किसी भी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। ऐसी स्थिति में पूजन के दौरान जहां प्रधानमंत्री मोदी सैकड़ों लोगों के साथ उपस्थित रहेंगे, मैं उस स्थान से दूरी बनाकर रखूंगी और सभी समूह के चले जाने के बाद ही रामलला के दर्शन करने जाउंगी।
उन्होंने लिखा था कि यह यह सूचना मैंने अयोध्या में रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारी और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेज दी है कि शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह के सूची में से मेरा नाम अलग कर दिया जाए।
हालांकि इनसब के बाद आज फिर उमा भारती ने एक ट्वीट किया और बताया कि वे कार्यक्रम से दूरी बनाकर नहीं रखेंगी, बल्कि वहीं मौजूद रहेंगी।