{"_id":"5ed12f808ebc3e906a21a0b1","slug":"whether-faizabad-news-lko5236191170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन तक बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहने व बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार सुबह काले-काले बादल छाए हुए थे। तेज गति से चल रही पुरवा हवा ने मौसम को सुहाना बनाया।
मई के अंतिम सप्ताह में पड़ रही भीषण गर्मी से शुक्रवार को लोगों को कुछ राहत मिली। गुरुवार शाम से ही बादल छाए रहे और शुक्रवार को भी बादलों की चहलकदमी दिखाई पड़ी। हालांकि दोपहर बाद सूर्य देवता दिखाई जरूर पड़े लेकिन तेज गति से चल रही ठंडी पुरवा हवा ने तपिश को कम कर दिया। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम में आए इस परिवर्तन से इस सप्ताह 40 को पार कर चुका पारा लुढ़क कर नीचे आ गया। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार पुरवा हवाओं व बादलों ने तापमान की वृद्धि पर अंकुश लगाया है। उन्होंने संभावना जताई कि आगामी 2 दिनों तक बादल छाए रहेंगे हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।