फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   whether

मासूमों को जकड़ी रही ठंड

Wed, 11 Dec 2019 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
whether
अयोध्या। सर्द मौसम का असर बच्चों पर दिखने लगा है। ठंड के चलते बच्चे निमोनिया व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग की ओपीडी व बच्चा वार्ड में ऐसे रोगियों की भीड़ उमड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्द मौसम बच्चों के लिए परेशानी पैदा करता है। ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाने के उपाय करें।
विज्ञापन

दिसंबर में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगता है। जिसकी शुरुआत इसी सप्ताह से हो चुकी है। मौसम का यह बदलता मिजाज नौनिहालों पर भारी पड़ रहा है। ठंड की चपेट में आकर बच्चे एआरआई, निमोनिया, कोल्ड डायरिया आदि से पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 12 बेड स्थापित हैं। यह वार्ड फुल चल रहा है।
विज्ञापन

दो दिन में ही इस वार्ड में करीब आठ मरीज निमोनिया के आ चुके हैं। इसके अलावा ओपीडी में प्रतिदिन 25-30 मरीज एआरपी व निमोनिया के पहुंच रहे हैं।
गोसाईगंज के विक्रांत ने पांच माह के पुत्र देवांश को भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि सर्दी-जुकाम के अलावा सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो नौ दिसंबर को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने इलाज किया तो आज हालत में सुधार हो गया है। शिवनगर निवासी श्यामू की पुत्री इशू को ठंड लगने से कंपकंपी हो रही थी। जिसे बुधवार को भर्ती कराया गया।

अनिल कुमार की दो वर्षीय पुत्री रिशिका को बुखार व डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया है। इसी तरह पूराकलंदर के अदिति कुमारी, दुबौलिया बस्ती की हिमांशी पुत्री राकेश, गोपालपुर पूराकलंदर के अर्जुन पुत्र अनिल, गोसाईं का पुरवा नवाबगंज के रामसरन पुत्र अर्जुन, बरईकला निवासी आदित्य, महरुआ अंबेडकरनगर निवासी सृष्टि, पूराबाजार निवासी मोहन पुत्र अमरेंद्र आदि को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed