फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   When expiry came near, 18,300 doses were sent

Ayodhya News: एक्सपायरी नजदीक आई तो भेज दीं 18,300 खुराक

Sun, 22 Jan 2023 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
When expiry came near, 18,300 doses were sent
अयोध्या। करीब तीन महीने से जिले में वैक्सीन की आपूर्ति नहीं की जा रही थी और अब जब वैक्सीन नसीब हुई तो ऐसी कि 10 फरवरी के बाद ये बेकार हो जाएगी। शनिवार को पांच जिला स्तरीय अस्पतालों समेत 23 अस्पतालों में शनिवार से टीकाकरण शुरू हुआ, लेकिन केंद्रों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। ऐसे में एक्सपायरी अवधि के भीतर ही वैक्सीन की खपत चुनौतीपूर्ण है। हालांकि, सोमवार से वृहद स्तर पर एक अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में शत-प्रतिशत लोगों को कोरोनारोधी टीका की दोनों खुराक लगाने के बाद 18 वर्ष से अधिक उम्र के 16,08,326 लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके बाद कई अभियान चलाकर 28 नवंबर तक करीब 7,17,000 लोगों को बूस्टर/सतर्कता डोज लगाई गई। उसके बाद जिले में वैक्सीन की आपूर्ति ठप हो गई और बूस्टर डोज लगना बंद हो गया।
विज्ञापन

लोग भी संक्रमण शून्य होने की वजह से बेफिक्र रहे और सब कुछ सामान्य चलता रहा। इस बीच बीते माह कुछ देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की सूचना पर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया तो बूस्टर डोज की पूछ एकाएक बढ़ गई। इसे लगवाने के लिए केंद्रों पर भीड़ उमड़ने लगी, लेकिन वैक्सीन न होने से लोग खाली हाथ लौट रहे थे। हालांकि, संक्रमण में इजाफा नहीं हुआ और फिर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार को शासन ने 18,300 खुराक कोविशील्ड जिले को भेजी जिसकी एक्सपायरी 10 फरवरी है। इस वैक्सीन की खपत के लिए शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार से टीकाकरण शुरू हुआ लेकिन वैक्सीन लगवाने वाले ही नहीं पहुंचे।

शहर के तीन व तारुन के टीकाकरण केंद्र पर एक भी लाभार्थी नहीं पहुंचा। ऐसे में एक्सपायरी अवधि के भीतर इस वैक्सीन की खपत का संकट नजर आ रहा है। हालांकि, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी प्लान तैयार किया है और सोमवार से गांव-गांव जाकर बूस्टर डोज लगाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed