फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Westerly winds increased melting with fog

कोहरे के साथ पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

Wed, 12 Jan 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Westerly winds increased melting with fog
अयोध्या। कोहरे के साथ पछुआ हवा से मंगलवार को गलन में इजाफा हुआ है। कोहरे की वजह से सुबह हाईवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने रात के तापमान में गिरावट आने व आगे भी मौसम इसी तरह बने रहने की आशंका जताई है। सोमवार को बादल छंटे तो रात से ही कोहरा गिरने लगा। सुबह भी लोगों का सामना कोहरे की बूंदों से हुआ।
विज्ञापन

इस बीच करीब तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने गलन भी बढ़ा दी। स्कूलों में अवकाश होने की वजह से स्कूली बच्चों को तो राहत मिली, लेकिन नौकरीपेशा लोग तमाम कठिनाइयां झेलते हुए घर से निकलने को विवश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक गुनगुनी धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन शाम ढलते-ढलते पछुआ हवा से गलन बढ़ने लगी। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि दिन में धूप खिलने की वजह से तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य के निकट रहा।

न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री दर्ज किया गया है। आद्ररता अधिकतम 95 फीसदी व न्यूनतम 78 फीसदी रिकॉर्ड हुआ। कहा कि, अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने के साथ ही कोहरा पड़ने का अनुमान है। पछुआ हवा की वजह से रात का तापमान और गिरने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed