{"_id":"5ca8fa32bdec22144a27390a","slug":"welcome-to-hindu-new-year-by-giving-rise-to-rising-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ हिंदू नववर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ हिंदू नववर्ष का स्वागत
Sun, 07 Apr 2019 12:42 AM IST
vivek vivek
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
Published by: vivek vivek
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में शनिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देते रामनगरी के संत-धर्माचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी में शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त में भगवान सूर्य को विधिविधानपूर्वक अर्घ्य देकर हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत किया गया। विक्रमी संवत 2076 परिधावी नव संवत्सर के शुभारंभ अवसर पर सुबह 4 बजे बड़ी संख्या में सरयू तट पर उमड़े साधु-संतों ने सूर्य के उदय होते ही सरयू जल से अर्घ्य देकर देश में अमन, चैन, साथ-साथ सनातन संस्कृति के समृद्धि की भी कामना की गई।
इस अवसर पर संत-धर्माचार्यों ने हिंदू नववर्ष को उत्सव के रूप में मनाने पर जोर दिया। नववर्ष चेतना समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्रीरामजन्मभूमि न्यास के सदस्य महंत कमलनयन दास ने कहा कि हिंदू नववर्ष को उत्सव के रूप में मनाने की आवश्यकता है।
ज.गु.राघवाचार्य ने कहा कि परिधावी का मतलब जो चारों दिशाओं में गति करें। नव संवत्सर भी परिधावी है कामना है कि चारों दिशाओं में मंगल ही मंगल हो। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि हमें भारत को उसके मूल एवं सनातन गौरव एवं प्रतिष्ठा के साथ विश्व गुरू के महान सिंहासन पर आरूढ़ करने हेतु संकल्पित होना होगा।
विज्ञापन
नववर्ष चेतना समिति के संयोजक महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय नववर्ष का गौरव फिर प्राप्त करने के प्रयत्न स्वरूप चैत्रशुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2076 को सरयू आरती घाट पर रामनगरी में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर हिंदू नववर्ष का स्वागत किया गया। इससे पूर्व द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस दौरान योगगुरु डॉ. चैतन्य, महंत शशिकांत दास, डॉ.जीसी पाठक, प्रो.शैलेंद्र मिश्र, राघवेंद्र तिवारी, रमेश राना, ई.रवि तिवारी, राजीव पाठक, कवि अशोक टाटंबरी, रामकुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदू नववर्ष की पावन बेला पर नववर्ष चेतना समिति के तत्वाधान में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दीपदान, मंदिरों, चौराहे पर तिलक लगाकर अभिनंदन, होर्डिंग, बैनर के माध्यम से उत्सव का रूप देने का प्रयास किया गया।
कचहरी परिसर के प्रत्येक गेट पर भारतीय नववर्ष 2076 का स्वागत कचहरी परिसर में आने वाले प्रत्येक न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं कर्मचारियों को चंदन रोली का टीका लगा कर किया तथा महिलाओं एवं संप्रदाय विशेष के भारतीयों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस आयोजन में अयोध्या महानगर विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पीयूष रंजन, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल राम कुमार राय, जिला शासकीय अधिवक्ता जनरलरामकृष्ण तिवारी, जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश श्रीवास्तव आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के तत्वाधान में भी सरयू तट पर ही उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व रामनाम का जपकर हिंदू नववर्ष का भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज कांत ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हो सकते हैं, उन्हें हमारी समृद्धि सनातन संस्कृति व परंपरा का ज्ञान होना चाहिए।
कार्यक्रम में संघ के प्रचारक अंबेश जी, विभाग प्रचारक अमरनाथ जी, अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, डॉ.अनिल मिश्र, प्रो.विक्रमापांडेय, शक्ति सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अभिषेक मिश्र, परमानंद मिश्र, प्रधानाचार्य अवनि शुक्ल, शिक्षण मंडल के डॉ.दिलीप सिंह सहित वशिष्ठ गुरुकुल व रामचरित मानस सीख रही साध्वीं महिलाएं भी शामिल रहीं।