फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   welcome the new year with celebration

जश्न के साथ नये साल का स्वागत

Sat, 01 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
welcome the new year with celebration
अयोध्या। हर्षोल्लास के साथ नववर्ष 2022 का स्वागत किया गया। नए साल के पहले दिन जश्न का माहौल रहा। पिकनिक स्पाटों पर खूब भीड़ उमड़ी। जश्न की शुरुआत नववर्ष के एक दिन पूर्व मध्य रात्रि से ही हो गई। जगह-जगह लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल के बीच केक काटकर खुशी मनाई। डीजे की धुन पर जमकर थिरके। यह सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को विभिन्न दर्शनीय स्थल व पिकनिक स्पाटों पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार व मित्रों के साथ नववर्ष का आनंद लेने पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को नववर्ष मनाने के लिए विभिन्न पिकनिक स्पाटों, पार्कों व ऐतिहासिक स्थलों पर खूब भीड़ उमड़ी। शहर के गुप्तारघाट स्थित कंपनी गार्डन पर सुबह से शाम तक लोग पहुंचते रहे। पर्यटकों की काफी चहलपहल रही। इसके अलावा गुलाबबाड़ी, अयोध्या के राजघाट, राम की पैड़ी समेत सरयू तट पर्यटकों की भीड़ से गुलजार रहे। नववर्ष सेलिब्रेशन को लेकर युवाओं के अलावा महिलाओं तथा बच्चों में काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 12 बजते ही जगह-जगह केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। युवा इस मौके पर डीजे की धुन पर खूब थिरके। अयोध्या के रायगंज मोहल्ले के टीन एजर्स ग्रुप की सुगंधा, महक, रुनझुन, गौरी, निधि, सृष्टि, राधा, नैना, बिट्टू, यश व प्रियांशु ने एक साथ नववर्ष सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने खूब धमाल किया तो उनकी मम्मियों ने भी उनके साथ ठुमके लगाए। रात 12 बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। यह सिलसिला शनिवार को दिन भर जारी रहा, लोगों ने बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का खूब प्रयोग किया।
शहर के कंपनी गार्डन पर अपने परिवार संग घूमने आए डीपी तिवारी, सुमन तिवारी, कल्याणी शुक्ला व विमला पांडे ने कहा कि सुबह हनुमानगढ़ी पर दर्शन-पूजन किया उसके बाद घूमने निकले हैं। मौसम सुहावना होने के चलते बच्चों ने खूब धमाल किया।
अयोध्या के राम की पैड़ी पर बस्ती जनपद के विक्रमजोत बाजार से आए विभु पांडेय, राजन पांडेय, अखिलेश सिंह, सत्यम कुमार, पिंकी, परी व छवि ने कहा कि हम दिन भर अयोध्या में घूमेंगे, शाम को सरयू आरती देखकर घर जाएंगे। बताया कि घर से नाश्ता व खाना बनाकर लाए हैं, दिन भर मस्ती करने का इरादा है।
नववर्ष के जश्न में भंग न पड़े, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर के मुख्य बाजार समेत पार्क, होटल व ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। एंटी रोमियो स्कवॉयड इन जगहों पर सक्रिय रही। महिला थाना प्रभारी रत्ना कुमारी अपनी टीम के साथ पार्कों में घूम रहे जोड़ों को मर्यादा में रहने की नसीहत देती रहीं।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिरों समेत प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि अयोध्या में भारी भीड़ उमड़ी, सभी प्रमुख मठ मंदिरों समेत राम की पैड़ी, सरयू तट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था। कहा कि लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed