फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   water supply disruption at faizabad railway station, a bewildered traveler

फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर जलापूर्ति ठप, मुसाफिर हुए परेशान

Tue, 26 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 26 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
water supply disruption at faizabad railway station, a bewildered traveler
रेलवे स्टेशन पर सूखी पड़ी टोटियां। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। पेयजल आपूर्ति ठप होने से दर्जनों ट्रेनों के गुजरने के दौरान हाहाकार की स्थिति रही। मंगलवार को साढ़े पांच घंटे टोटियां शोपीस बनी रहीं। टंकी में पानी लिफ्ट न होने से हालात काफी बिगड़ गए हैं। रेल अधिकारी पानी का स्तर नीचे जाने से पानी के लिफ्ट होने में दिक्कतें गिना रहे हैं।
विज्ञापन


टंकी से सीधी जलापूर्ति के लिए कई बार पंप चलता रहा लेकिन पानी नहीं पकड़ा। उधर, स्टेशन पर सिर्फ रेल नीर बेचने की अनुमति है। जबकि दो दिनों से स्टेशन से रेल नीर भी गायब है। मंगलवार को तीन वेंडर सुल्तानपुर से 15 पेटी पानी मंगा कर बेचते नजर आए।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर पानी न आने से मंगलवार को काफी देर तक यात्रियों में हाहाकार मचा रहा। ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों व दफ्तरों में जलापूर्ति करने वाली टंकी सूखी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस, प्रयाग-फैजाबाद, फैजाबाद-प्रयाग और वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर ट्रेनों के यात्री पानी के लिए एक छोर से दूसरे छोर तथा कूदकर दूसरे प्लेटफार्मों पर भागते रहे। सुबह आठ से 11 बजे तक और दोपहर 12 से 2:40 बजे तक (करीब साढ़े पांच घंटे) किसी भी प्लेटफार्म पर पानी नहीं था।

सप्लाई भी ऐसे समय रुकी, जब स्टेशन पर ट्रेनों का खासा दबाव रहता है। इस दौरान ट्रेनों से पानी के लिए उतरे रेल यात्रियों शिवशंकर त्रिपाठी, विमल कुमार, जैद खान, ऋषभ पाठक का कहना था कि पूरे स्टेशन पर कहीं पानी नहीं है। इसकी शिकायत का भी कुछ नहीं हुआ।


यात्रियों का कहना था कि सवाल उठता है कि अचानक रेलवे स्टेशन की जलापूर्ति बगैर किसी सूचना व आपात इंतजाम के बंद कैसे हुई? मामले में पहले स्टेशन अधीक्षक ने सप्लाई रुकी रहने की जानकारी से इंकार किया। डेढ़ बजे पुन: पानी न रहने की शिकायत पर उन्होंने कहा, अभी बात कर रहे हैं। स्टेशन पर पेयजल की सप्लाई 2:40 बजे के करीब शुरू हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed