{"_id":"5d978f048ebc3e93c81665bc","slug":"water-stopped-by-constructing-a-dam-on-tamsa-faizabad-news-lko4851955101","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमसा पर बांध बना कर रोका पानी, निचले क्षेत्रों में फसलें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमसा पर बांध बना कर रोका पानी, निचले क्षेत्रों में फसलें जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरगंज। मिल्कीपुर तहसील के कंदई कला डीलीसरैया व सोहावल तहसील के टंडवा गांव के पास मछुआरों ने तमसा नदी का पानी रोककर बांध बना दिया। जिसके कारण नदी के निचले इलाके अमावसूफी, बकौली, चंदौरा, मुंडेरवा, ओरवा में जलस्तर बढ़ गया और सैकड़ों हेक्टेयर धान की फसल जलमग्न हो गई।
पीड़ित किसानों ने उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर व उपजिलाधिकारी सोहावल को प्रकरण से अवगत कराते हुए अपनी तबाह हो रही फसलों को बचाने की गुहार की है।
वहीं, शिकायत के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया और कंदई कला चौकी के प्रभारी मुनिमन रंजन दूबे ने कंदई कला के पास बनाए गए बांध पर पहुंचकर उसे खुलवाया।
वहीं दूसरी तरफ डीलीसरैया के बांध को भी खुलवाकर पानी का बहाव सुनिश्चित किया गया। रौनाही थाने के इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने टंडवा गांव पहुंचकर वहां पर बनाए गए बांध को खुलवाया और नदी में बांध बनाने वाली लोगों को सख्त हिदायत दी कि दोबारा बांध बनाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कंदई कला चौकी प्रभारी मुनिमन रंजन दुबे ने बताया कि पुलिस के जाने के बाद बांध बनाने वाले लोग मौके से भाग खड़े हुए और वहां से एक साइकिल बरामद की गई है उन्होंने बताया कि दोषी लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।