फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Water sports center

Ayodhya News: सरयू तट पर 15 एकड़ में बनेगा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर

Tue, 11 Apr 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 11 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Water sports center
अयोध्या। रामनगरी के सरयू तट पर वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का निर्माण किया जाएगा। 2.93 करोड़ से बनने वाले इस सेंटर के लिए सरयू तट स्थित अस्थायी हैलीपैड के पास 15 एकड़ जमीन चिन्हित की जा चुकी है। शासन से टोकन मनी के रूप में पांच लाख रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस योजना से रामनगर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या आने वाले पर्यटक और तीर्थयात्री बोटिंग, वाटर बाइकिंग, स्कीइंग आदि खेलों का आनंद उठा सकेंगे। रामनगरी का सरयू घाट अब आस्था के साथ पर्यटन का भी केंद्र बनेगा। रामनगरी के सरयू घाटों पर हर रोज हजारों लोग स्नान करने को पहुंचते हैं। त्योहारों व विशेष तिथियों पर यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। ऐसे में सरयू स्नान को आने वाले भक्तों को अब तमाम तरह के खेलों का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। पर्यटक पानी की लहरों पर अठखेलियां करते हुए बौछारों के बीच खेल का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पर बोटिंग, वाटर बाइकिंग, स्कीइंग आदि खेल की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां जल क्रीड़ा से संबंधित खेल नौका दौड़, तैराकी आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया जा सकेगा। इससे न सिर्फ पर्यटन व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि बोटिंग, तैराकी, नौकायन आदि के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा तराशने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू की गई टेंडर प्रक्रिया : उपनिदेशक
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरपी यादव ने बताया कि सरयू तट पर वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की स्थापना की जानी है। रामकथा पार्क के पास स्थित पर्यटन विभाग की 15 एकड़ जमीन इसके लिए चिन्हित की गई है। टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पर्यटक व तीर्थयात्री बोटिंग, वाटर बाइकिंग, स्कीइंग आदि खेलों का आनंद उठा सकेंगे। सभी सुविधाएं एनजीटी के मानक के अनुरूप होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed