{"_id":"5d7d2cc68ebc3e013d6519d6","slug":"water-level-increase-in-ghaghara-river-faizabad-news-lko481549589","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुजागंज (अयोध्या)। दो दिन से लगातार बारिश होने के कारण घाघरा नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है, इससे रुदौली तहसील क्षेत्र के दो दर्जन गांव के लोगों को बाढ़ का खतरा लगने लगा है। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं, वहीं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
जलस्तर बढ़ने से महंगू का पुरवा, कैथी माझा, सराय नासिर, सल्लाहपुर, अब्बूपुर, मुजेहना सहित दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। अब्बूपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को एक किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
प्रभावित गांव महंगू का पुरवा निवासी संजय सिंह ने बताया कि दो दिनों से नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। अब्बुपुर निवासी राज बक्स सिंह ने बताया कि हमारे गांव आने-जाने के लिए एक ही सम्पर्क मार्ग है जो नदी के जलस्तर बढ़ने पर पानी आ जाने से हम ग्रामीणों को अपने गांव तक पहुंचने में एक किलोमीटर दूर तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
रुदौली तहसीलदार शिव प्रसाद ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही, मैं प्रत्येक दिन प्रभावित गांवों का दौरा कर रहा हूं। किसी भी समस्या पर दूर करने की तैयारी रहती है, सभी क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक रोज रिपोर्ट दे रहे हैं।