फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wall collapsed in heavy rain, middle-aged dies after being buried in rubble

भारी बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत

Sat, 18 Sep 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Wall collapsed in heavy rain, middle-aged dies after being buried in rubble
अयोध्या। आंधी के साथ लगातार तीन दिन से हो रही बरसात ने जिले में काफी तबाही मचाई। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के बसवार कला गांव में शुक्रवार को कच्ची मिट्टी की दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक अधेड़ की मौत हो गई है।
विज्ञापन

कुईन्धना गांव में मिट्टी की दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दबकर एक बालक व एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सिडहिर नरसिंहपुर गांव में दीवार ढहने से युवती घायल हो गई। जिले के अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा घर भी गिर गए।
विज्ञापन

इसके चलते पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए। जिला व तहसील प्रशासन द्वारा लोगों की मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। मिल्कीपुर तहसील के इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसवार कलां में शुक्रवार सुबह अचानक मिट्टी की एक दीवार ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके मलबे में दबकर रामबरन गुप्ता (55) पुत्र बच्चू लाल की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि जिस वक्त दीवार गिरी उस समय रामबरन रसोई घर के पास बैठे थे।
इनायत नगर पुलिस ने अधेड़ के शव का पंचायत नामा कराने के उपरांत परिजनों की मांग पर अंतिम संस्कार हेतु उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। इसके अलावा इनायत नगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत को कुईन्धना गांव में शुक्रवार दोपहर गांव के ही हनुमान दीन का 9 वर्षीय बेटा ऋषभ एवं राम कोट की 10 वर्षीय बेटी पलक खेल रहे थे।
इसी बीच राम रूप के कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में खेल रहे दोनों बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला और मिल्कीपुर बाजार स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचाया।
जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के उपरांत ऋषभ व पलक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तहसीलदार हेमंत गुप्ता राजस्व कर्मियों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।
उन्होंने कहा पीड़ित परिवारों को तहसील के दैवीय आपदा पटल से अहेतुक सहायता अभिलंब प्रदान कर दी जाएगी। तारुन प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के चलते क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में कच्चे मकान भरभराकर गिर गए।
जिससे घर-गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। क्षेत्र की ग्राम सभा बाहरपुर मे गंगाराम गुप्ता, ककोली में ओम प्रकाश वर्मा, माता प्रसाद वर्मा, गंगा पुर में राम निहोर, ओम प्रकाश, जगदीश, श्रीमती गंजा, बरहटा में वेद प्रकाश यादव, भगवती पांडेय, खेमीपुर निधियावां में कालिबख्श सिंह, चंद्रोदय सिंह, निर्मला यादव, केशव प्रसाद, जहीर खान, शेषमणि प्रजापति, सरजू प्रसाद कच्चे मकान व छप्पर के मकान ढह गए।
भाजपा महामंत्री पतिराज वर्मा, सुरेंद्र सिंह, पंचायत सचिव माता प्रसाद आदि ने बताया कि मकान के ढहने से गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। कोई चोटहिल नहीं हुआ है।
मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के पलिया शाहबादी गांव में तेज बारिश के चलते 14 कच्चे मकान गिर गए। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। ग्राम प्रधान विनोद कनौजिया के अनुसार गांव के निर्मला, गीता, रमेश, धर्मेंद्र, लालचंद, अजय, रामधीरज, रामजनक, कोमल, कृष्ण कुमार, मुन्नी, गया प्रसाद, राधेश्याम, अशोक कुमार के मकान गिर गए हैं। इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
रानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थाना पूराकलंदर क्षेत्र के सिडहिर नरसिंहपुर गांव में अनवरत वर्षा से शुक्रवार सुबह दीवार ढहने से ग्रामवासी चंद्रवती पुत्री स्वर्गीय गुरचरण गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी ग्राम सभा के लक्ष्मण यादव का मकान भी भोर में भरभरा कर गिर गया।
जिससे घर के सामान नष्ट हो गया। ग्राम सभा साखूपारा के ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि गया पाल यादव व संजय यादव का कच्चा मकान गिर गया। बल्ला का पुरवा में सुकाई, शिव कुमार रावत, विष्णु, बाबूराम निषाद का मकान भी गिर गया।
वहीं गद्दौपुर गांव निवासी भैरव सिंह के आवास पर भारीभरकम पेड़ गिर गया। इससे गोदाम में रखा कई लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान नष्ट हो गया।
मया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बरईपारा गांव में हृदय राम मौर्य का कच्चा मकान ढह गया। महराजगंज थाने के सामने स्टेट हाईवे पर गुरुवार आधी रात एक पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया।
थाने की पुलिस ने काफी मशक्कत कर पेड़ को कटवा कर आवागमन बहाल करवाया। थानाध्यक्ष महराजगंज वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि लगभग एक घंटे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
वहीं मयाबाजार, महबूबगंज, समन्था व देवगढ फीडर के गांवों में आपूर्ति ठप होने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने विकास खंड के समंथा, बरईपारा, जरही आदि गांवों का शुक्रवार को दौरा कर राहत व बचाव कार्य के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भदरसा कस्बे के दक्षिणी इलाके में स्थित पिपरी फत्तेपुर में निवासी सभाजीत निषाद का कच्चा मकान शुक्रवार देर शाम बारिश में भरभरा कर ढह गया। घटना में राजू निषाद (14) पुत्र राम विलास निषाद, कुणाल निषाद (7) वर्ष, अंकुश निषाद (10) वर्ष, आदित्य निषाद (5) पुत्रगण राजकरन निषाद, संदीप कुमार (12) पुत्र जागेश्वर, सौरभ (5) पुत्र कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मौके पर पहुंचे पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसमें राजू निषाद व कुणाल निषाद की हालत नाजुक बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed