{"_id":"58b1ba9e4f1c1b2b69b278b2","slug":"walking-cycling-it-was-not-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल तो चलने लायक ही नहीं रही : राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल तो चलने लायक ही नहीं रही : राजनाथ सिंह
फैजाबाद
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को गोसाईगंज विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही तीन माह के भीतर किसानों का फसली ऋण एक कलम की नोंक व एक बूंद स्याही से माफ कर दिया जाएगा। गृहमंत्री ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि खाट के सहारे चुनावी वैतरणी पार न कर पाने के डर से राहुल उछल कर साइकिल पर बैठ गए हैं जिसे मुलायम सिंह पहले ही पंचर कर चुके हैं और शिवपाल ने तो चेन ही तोड़ दी है, अब साइकिल चलने लायक नहीं रही।
गोसाईगंज के गणेश बाबा मया बाजार में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए अधूरे हाईवे, मैट्रो पर चुटकी ली। कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार बोलते हैं कि मेरा काम बोलता है। जनाब काम बोलता नहीं दिखता है।
बिजली, पानी, धान, गेहूं व रोजगार जैसी समस्या से यूपी कराह रहा है। सीएम चौबीस घंटे बिजली देने का दावा करते हैं पर यहां बिजली नहीं, बल्कि बिल मिल रहा है। बसपा के हाथी को पीपल के पत्ते की जगह पैसा खिलाया गया है जिससे उसकी सेहत खराब हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बेटी-बेटा पर कहा कि बेटी हर परिवार की प्रतिष्ठा होती है किन्तु गरीब परिवार इसे अभिशाप समझता है। भाजपा सरकार बनने पर बेटी पैदा होने पर पचास हजार रुपये का बांड दिया जाएगा। परिपक्वता राशि दो लाख तक होगी।