फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Voting process will start in the district from today, 13 polling parties will vote

जिले में आज से शुरू हो जाएगी मतदान प्रक्रिया, 13 पोलिंग पार्टियां कराएंगी मतदान

Thu, 17 Feb 2022 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Voting process will start in the district from today, 13 polling parties will vote
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख तो 27 फरवरी है लेकिन वोट डालने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिले में 13 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं जो दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के घर पहुंचकर पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डलवाएंगी।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्रों की तरह ही मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। मतपत्र लिफाफे बंद कर दिया जाएगा। जिले में इसके लिए तैयारी पहले से ही शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

जिले में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 44,445 हैं। इनके बीच कर्मचारियों के जरिए सर्वे कराया गया था कि कौन से बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने घर पर ही पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के लगभग एक हजार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने सहमति जताई। अब विधानसभा वार इनका वोट पोल करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां गठित की गई है। जो उनके घर पहुंचकर पूरी निष्पक्षता के साथ वोट डलवाएंगी।
अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर व एसडीएम राम कुमार शुक्ल ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 161 मतदाता 80 साल के ऊपर हैं। इसके साथ ही 95 दिव्यांग मतदाताओं का वोट डलवाने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
जो बृहस्पतिवार से मतदाताओं के घर पहुंचकर वोट डलवाने के बाद उसे लिफाफे में सील करवा देंगी। टीम में पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी के साथ मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे।
इसी तरह गोसाईगंज के 80 साल के ऊपर के 167 और 68 दिव्यांग का वोट डलवाने के लिए तीन टीमें, बीकापुर के 80 साल के ऊपर के 167 और दिव्यांग 189 का वोट डलवाने के लिए तीन टीमें, मिल्कीपुर के 80 साल के ऊपर के 69, दिव्यांग 83 मतदाताओं के लिए दो और रुदौली विधानसभा क्षेत्र के 80 साल के ऊपर के 89 और दिव्यांग 51 मतदाताओं का वोट डलवाने के लिए दो टीमें लगाई गई है।

पारदर्शिता के लिए राजनीतिक दलों को भी इसकी सूचना दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार 17 फरवरी से 80 साल से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं का वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियां जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed