{"_id":"64739c68cd829ed5c701fe08","slug":"visited-ramlala-faizabad-news-c-13-1-261022-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवनीश अवस्थी पहुंचे अयोध्या, रामलला का किया दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवनीश अवस्थी पहुंचे अयोध्या, रामलला का किया दर्शन
Sun, 28 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 28 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी रविवार को अचानक अयोध्या पहुंचे। वे बिना पूर्व सूचना के पत्नी, बेटी, दामाद व पोती के साथ आए थे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और मंदिर निर्माण के कार्यों को देखा। हनुमंतलला के दरबार में भी सपरिवार माथा टेका और सरयू पूजन भी किया।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के आवास राजसदन भी अवनीश अवस्थी पहुंचे। सनबीम कांड के बीच अचानक मुख्यमंत्री के सलाहकार के अयोध्या पहुंचने को लेकर तमाम चर्चाएं रहीं। ये भी कहा गया कि वे सनबीम कांड का फीड बैक लेने आए हैं, हालांकि अवनीश अवस्थी ने कहा कि वे केवल दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या आए हैं।