फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Videos and reels will increase the joy of Pran Pratistha in Ayodhya.

Ayodhya: राम जी अयोध्या आ रहे हैं... वीडियो व रील्स बढ़ाएंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह, ये है तैयारी

Fri, 17 Nov 2023 04:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 17 Nov 2023 04:59 PM IST
सार

आरएसएस की सोशल मीडिया इकाई की कार्यशाला में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति बनाई गई। इसके लिए युवाओं की टीम को कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सोशल मीडिया के माहिर युवा भी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
Videos and reels will increase the joy of Pran Pratistha in Ayodhya.
अयोध्या का निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राममंदिर निर्माण के लिए जितने जोश-ओ-खरोश से आंदोलन किया गया था, उसी तर्ज पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। हालांकि, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के इंतजार का उल्लास सोशल मीडिया पर कम नहीं है, मगर आने वाले दिनों में यह और भव्य रूप में नजर आने लगेगा।

विज्ञापन


70 दिन बाद... राम जी अयोध्या आ रहे हैं...जैसे शीर्षकों से वीडियो व रील्स की भरमार देखने को मिलेगी। इसके जरिये पूरी दुनिया को मंदिर आंदोलन के इतिहास से और मंदिर निर्माण की गतिविधियों से रू-ब-रू कराने की योजना है। इन्हीं सब तैयारियों के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सोशल मीडिया इकाई के कार्यकर्ताओं की यहां कार्यशाला हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को योजना से अवगत कराया गया है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - अयोध्या: भेंट में प्राप्त हुए सवा किलो सोने के छत्र से सजेंगे रामलला, पहनाए जाएंगे रत्नजड़ित मखमली वस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: अभी यूपी में सपा से दूरी बनाए रखेगी कांग्रेस, गठबंधन का फैसला होने के बाद ही बदलेगा स्टैंड




संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद इन युवाओं को अयोध्या बुलाकर उन्हें समारोह की वीडियो क्लिप दी जाएंगी ताकि वे इसका सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार कर सकें। हालांकि ये बीच-बीच में अयोध्या आकर योजना के अनुरूप कंटेंट तैयार करते रहेंगे और निर्माण की गतिविधियों से लोगों को रू-ब-रू कराते रहेंगे।

कार्यशाला में कानपुर प्रांत से आए सोशल मीडिया के माहिर युवा भी शामिल रहे। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इन युवाओं में अलग ही जोश है। अमर उजाला से बातचीत में इन्होंने मन की बात जाहिर की।

शितांशु सागर के इंस्टाग्राम पर करीब 67,000 फॉलाेअर्स हैं। इन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की जानकारी देने के तौर तरीके सिखाए गए। रामजी के आगमन की सूचना जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिलना बड़े भाग्य की बात है। वे अपने इंस्टा एकाउंट के माध्यम से समय समय पर राम मंदिर से संबंधित जानकारियां साझा करेंगे।

हरप्रीत कौर के इंस्टाग्राम पर 16,000 फॉलाेअर्स हैं। हरप्रीत का कहना है कि आज यदि हम सभी राममंदिर निर्माण के साक्षी बन पा रहे हैं तो उसके पीछे लंबे संघर्ष और बलिदान की कहानियां हैं। युवा पीढ़ी को इसकी जानकारी होना जरूरी है। वे रील्स, यूट्यूब, आई कैचिंग वीडियो के जरिये राममंदिर के इतिहास से लोगों को रू-ब-रू कराएंगी।

वसुधा गंगवानी के 9,000 तो श्रेया चतुर्वेदी के 10,000 फॉलाेअर्स इंस्टाग्राम पर हैं। वसुधा ने बताया कि अयोध्या का राममंदिर पहला ऐसा मंदिर है जिसमें देश की आठ नामी आईटी संस्थानों की भागीदारी है। मंदिर निर्माण में विज्ञान के साथ प्राचीनता का भी समावेश किया गया है। वीडियो के जरिये वे इन सब खासियतों से लोगों को अवगत कराएंगी। राममंदिर किन मायनों में दुनिया के चुनिंदा मंदिरों में से एक है, यह सब भी बताएंगे।

श्रेया ने बताया कि कार्यशाला में साहित्यकार, लेखक भी शामिल रहे। वे मंदिर आंदोलन के इतिहास का एक दस्तावेज बनाएंगे। स्कूल-कालेजाें में राममंदिर से संबंधित प्रतियोगिताएं भी कराए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed