फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VHP has again announced a 84-Kosi Parikrama

विहिप ने फिर किया 84 कोसी परिक्रमा का एलान

Tue, 23 Feb 2016 11:33 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
VHP has again announced a 84-Kosi Parikrama
विश्व हिंदू परिषद ने इस बार 22 अप्रैल के तय मुहूर्त पर 84 कोसी परिक्रमा में लाखों का हिंदुओं को शामिल कराने का एलान किया है। इसके लिए मार्च से विभिन्न जिलों के पड़ावों से लेकर शहर, कस्बों व गांवों में साधु-संतों के कार्यक्रम के जरिए लोगों को जागरूक करने की योजना है।
विज्ञापन


हालांकि इस परिक्रमा को हर साल निकालने वाले महंत गयादास विहिप से दूर हैं, और इसे राजनीतिकरण मानते हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अभी अंजान बना हुआ है। विहिप पदाधिकारियों ने कारसेवकपुरम में मंगलवार को बैठक कर कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने के लिये संगठन में अलग आयाम बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


इसकी कमान धर्म जागरूकता विभाग के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया का कार्यक्रम भी जल्द तय हो सकता है। विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि बैठक में 2013 से अधिक प्रभावी 84 कोसी परिक्रमा की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे साधु-संत लीड करेंगे, जबकि विहिप का पूरा साथ व समर्पण होगा। विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि परिक्रमा जैसे धार्मिक आयोजन आज भी हमारी संस्कृति और परंपराओं को कायम रखे हुए हैं। विहिप के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा भगवान राम से जुड़ी धार्मिक परंपराओं को सुरक्षित और संरक्षित करना हम सभी का उत्तरदायित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed