फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uttarakhand CM Dhami said dream of building ram temple is fulfilling under leadership of PM Modi

अयोध्या : रामनगरी पहुंचे उत्तराखंड के सीएम धामी, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा मंदिर निर्माण का सपना

Sun, 17 Oct 2021 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Oct 2021 12:20 AM IST
सार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- राजनीतिक नहीं, धार्मिक यात्रा पर आया हूं अयोध्या। 

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami said dream of building ram temple is fulfilling under leadership of PM Modi
अयोध्या में धामी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राममंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। वह दिल्ली सेवा धाम के तत्वावधान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने नयाघाट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनका अयोध्या से पहले से ही गहरा लगाव रहा है, पचासों बार अयोध्या आ चुके हैं। वह जब अयोध्या आते थे तो यही सोचते थे कि हमारे रामलला कब तक टेंट में विराजमान रहेंगे। आज राममंदिर निर्माण का कार्य अपनी आंखों से देख पा रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं, हर श्वांस में हम भगवान राम का नाम लेते हैं। रामराज्य हमेशा से हमारे लिए आदर्श शासन रहा है। 3 जुलाई से मुख्य सेवक के रूप में उत्तराखंड में काम शुरू किया गया है। इसलिए रामलला का आशीर्वाद लेने अयोध्या आए हैं ताकि उनके आशीर्वाद से जनता तक विकास का मॉडल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह विशुद्ध रूप से धार्मिक यात्रा पर आए हैं। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो राजनीतिक यात्रा बता रहे हैं, यह उनका चश्मा हो सकता है। धर्म व राजनीति एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भगवान राम के प्रति गहरी आस्था है। उत्तराखंड भगवान शिव व अयोध्या भगवान राम की धरती है, दोनों में अभिन्नता प्रतिपादित है। उत्तराखंड के लोग राष्ट्रभक्त होने के साथ-साथ रामभक्त भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ व लखीमपुर में हुई घटना पर कहा कि पीएम मोदी किसानों के हित में काम कर रहे हैं। किसान सम्मान निधि योजना आदि इसका प्रमाण है। किसानों की आय दोगुनी कैसी हो, इसके लिए भी काम हो रहा है। इससे पूर्व अयोध्या पहुंचने पर उत्तराखंड के सीएम का सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव आदि ने अगुवानी करते हुए स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता अवधेश पांडेय बादल, अभय सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे।

रामलला का किया दर्शन, उतारी सरयू की आरती
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामलला का दर्शन-पूजन किया और राममंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी। उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन किया। सायंकाल पावन सलिला सरयू की महाआरती में भी सीएम धामी शामिल हुए। वे रविवार को दिल्ली सेवा धाम के तत्वावधान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दिल्ली सेवा धाम के संस्थापक ट्रस्टी सतीश वासिया ने बताया कि अयोध्या आने वाले भक्तों के लिए उनके ट्रस्ट द्वारा 500 कमरे की धर्मशाला बनाई जा रही है जिसका भूमिपूजन सीएम धामी करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से करीब 2500 लोग भी अयोध्या पहुंचे हैं। ट्रस्ट द्वारा रामकथा पार्क से श्रीरामजन्मभूमि तक गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

रामनवमी के दिन रामलला पर पड़ेंगी सूर्य की किरणें

श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। राममंदिर मजबूती व तकनीक के लिहाज से दुनिया के श्रेष्ठतम मंदिरों में शामिल होगा। रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें रामलला पर सीधे पड़ें, इसे लेकर विशेषज्ञ अध्ययन करने में जुटे हैं। निर्माण कार्य में लगीं एजेंसियां भी विशेषज्ञों के इस अध्ययन में साथ हैं।

 वैज्ञानिकों की एक टोली इस प्रयास में जुटी है कि हर रामनवमी पर भगवान श्रीराम के ऊपर सूर्य की किरणें पहुंच सकें। गर्भगृह में विराजमान होने वाले रामलला के ऊपर सूर्य की किरणों को छेद के माध्यम से पहुंचाने के लिए शोध हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए वैज्ञानिकों ने खगोलीय अध्ययन किया है। इसरो की भी मदद ली जा रही है।

इस कार्य में आईआईटी रूढ़की, आईआईटी चेन्नई सहित हैदराबाद के नामी वैज्ञानिकों की मदद ली जा रही है। राममंदिर बन जाने पर एक दिन में करीब एक लाख भक्त परिसर में पहुंचेंगे, इसलिए भक्तों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित करने पर हमारा फोकस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed