{"_id":"61b0a1a3d92ad03e29206f17","slug":"up-assembly-election-2022-ayodhya-youth-ki-baat-coverage-news-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : अयोध्या के युवाओं ने चुनावी मुद्दों पर की चर्चा, पढ़िए महिला सुरक्षा और रोजगार के बारे में क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : अयोध्या के युवाओं ने चुनावी मुद्दों पर की चर्चा, पढ़िए महिला सुरक्षा और रोजगार के बारे में क्या कहा?
Wed, 08 Dec 2021 05:44 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 08 Dec 2021 05:44 PM IST
सार
चाय पर चर्चा और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अयोध्या के युवाओं के बीच पहुंचा। यहां रोजगार, शिक्षा, महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
अयोध्या में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने की खुशी हर किसी में है। युवा भी इसको लेकर उत्साहित हैं। युवाओं का कहना है कि मंदिर बनने के बाद यहां रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' जब युवाओं के बीच पहुंचा तो उन्होंने अपने कई मुद्दों के बारे में बताया। पढ़िए किसने क्या कहा?
महिला सुरक्षा पर क्या बोले छात्र-छात्राएं?
पत्रकारिता की छात्रा ज्योति निषाद ने कहा कि पहले के मुकाबले अभी शिक्षा और महिला सुरक्षा की व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। यासीन दीक्षित ने अलग दावा किया। कहा कि शाम को आठ बजने के बाद घर से निकलने में डर लगता है। यहां छेड़छाड़ व महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं बढ़ी हैं।
सुरभि गोस्वामी, शबाना और निधि चौधरी ने यासीन के दावे को खारिज कर दिया। कहा कि अयोध्या में महिला सुरक्षा की व्यवस्था काफी बेहतर है। निधि चौधरी ने कहा, 'मैं अक्सर यहां से रात में ही लखनऊ के लिए निकलती हूं। मुझे रात में अकेले घर से निकलने में बिल्कुल डर नहीं लगता है।'
विज्ञापन
छात्र अंकुर ने भी कहा कि पहले के मुकाबले महिला सुरक्षा की व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। अपराध पर लगाम लगा है।
विकास, रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर क्या है राय?
संदीप शुक्ला ने कहा कि मौजूदा समय काफी विकास कार्य हुए हैं। यहां कई तरह के कोचिंग इंस्टीट्यूट खुल चुके हैं। अभिषेक तिवारी ने कहा कि श्री राम मंदिर बनने से यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार की आमदनी अच्छी होगी। सभी वर्ग को इसका फायदा होगा।
एक छात्र ने कहा कि सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इसके चलते कई दुकानें तोड़नी पड़ी है। हालांकि, उन व्यापारियों को भी विस्थापित कराने का प्रस्ताव है। अंकुर ने रोजगार का मुद्दा उठाया। कहा कि बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग परेशान हैं। सरकार को इसपे ध्यान देना चाहिए।
एक अन्य छात्र ने भी रोजगार का मुद्दा उठाया। कहा कि ये सही है कि हर किसी को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है, लेकिन जो रिक्त पद हैं उन्हें तो जरूर भरना चाहिए। सरकार को इस ओर गंभीरता से सोचना चाहिए। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
एक छात्र ने कहा कि सरकारी नौकरी हर किसी को नहीं मिल सकती है। लेकिन जो लोग काम नहीं कर रहे हैं उन्हें हटाया जाना चाहिए। सरकारी शिक्षक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं, उनकी जगह संविदा पर शिक्षकों को नियुक्त करना चाहिए। पेंटिंग के एक छात्र ने कहा कि स्वरोजगार की तरफ सभी को बढ़ना चाहिए।