फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   university

अवध विवि में दीक्षांत की तैयारियों का हुआ रिहर्सल

Sat, 18 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
university
32-अयोध्या-दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर किया गया रिहर्सल - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले 26 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने शनिवार को परिसर में 65 बटालियन एनसीसी के कैडेटों से कुलाधिपति को दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर का जायजा लिया। उन्होंने खामियों के संबंध में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने नायब सूबेदार शांतिभूषण व सीएचएम बल बहादुर थापा की निगरानी में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर आर्मी बैंड के साथ गार्ड ऑफ ऑनर का रिहर्सल किया। शाम चार बजे कुुलपति के नेतृत्व में दीक्षांत समारोह की शोभा-यात्रा सर्वप्रथम कौटिल्य प्रशासनिक भवन से शुरू होकर स्वामी विवेकानंद सभागार में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में विश्वविद्यालय के शिक्षक विभिन्न अतिथियों की भूमिका में रहे। सभागार में छात्राओं ने कुलगीत व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। कुलपति से स्वागत उद्बोधन का रिहर्सल किया गया। मंच पर कुलपति के साथ कुल सचिव उमानाथ, अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो. नीलम पाठक उपस्थित रहीं। साथ ही सभी संकाय अध्यक्षों ने मंच पर बैठने का रिहर्सल किया। दीक्षांत समारोह का संचालन प्रो. अशोक शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

समारोह की तैयारियों के संबंध में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने दीक्षांत शोभा-यात्रा का निरीक्षण करते हुए शीघ्र ही तैयारियां पूर्णकर लेने का निर्देश दिया। बताया कि 19 दिसंबर को शाम चार बजे फाइनल रिहर्सल किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में कुल 107 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, जिसमें कुलाधिपति, कुलपति व दान स्वरूप स्वर्ण पदक छात्र-छात्राओं को प्रदान किए जाएंगे। स्नातक, परास्नातक व पीएचडी उपाधि सहित 1224 उपाधियां दी जाएगी। रिहर्सल के दौरान वित्त अधिकारी सुधीर सिंह, मुुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. अनुपम श्रीवास्तव, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. एनके तिवारी, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. फारूख जमाल, प्रो. आरके तिवारी, प्रो. आशुुतोष सिन्हा, प्रो. एसके रायजादा, प्रो. आरके सिंह, प्रो. अनूप कुुमार, प्रो. रमापति मिश्र, डॉ. अशोक कुमार राय, प्रो. गंगाराम मिश्र, प्रो शैलेंद्र कुमार, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed