फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   university

अवध विवि में विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिलेंगे आई व लाइब्रेरी कार्ड

Sat, 18 Dec 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
university
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाते हुए परिसर के कार्यालय कार्यों को ऑनलाइन कर दिया है। अवध विवि. के शैक्षिक कार्यों में पारदर्शिता बरतने के लिए शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की सूचनाओं का डिजिटलीकरण कर दिया है। परिसर के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मियों को सूचनाएं प्राप्त करने व भरने में आसानी होगी। परिसर के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लाइब्रेरी कार्ड व आईडेंटिटी (परिचय पत्र) कार्ड बनवाने के लिए पहले फार्म भरना होता था। अब विद्यार्थियों को सीधे ऑनलाइन आवेदन कर होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह के निर्देश पर शिक्षकों से भरी जाने वाली त्रैमासिक व वार्षिक अकादमिक रिपोर्ट को भी ऑनलाइन कर दिया है। पहले इन शिक्षकों की रिपोर्ट को हार्ड कॉपी में लेकर रिकार्ड बनाया जाता था। कुलपति के निर्देश पर अपग्रेडेशन करते हुए परिसर के शिक्षक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आईक्यूएससीके लिंक पर सीधे अपलोड करेंगे। इसके होने से शिक्षकों की सूचनाएं एवं डेटा प्राप्त करने में विश्वविद्यालय को आसानी होगी। दूसरी ओर नैक व एनआईआरएफ डेटा को पूर्णतया ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

विभागीय समस्त डेटा विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक के लॉग इन से भरे जाएंगे। समस्त रिकार्ड नैक व एनआईआरएफ के समन्वयक के लॉग उपलब्ध रहेंगे। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने परिसर के समस्त शिक्षकों को अवकाश के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान कर दी है। विभागाध्यक्ष व समन्वयक की संस्तुति के बाद कुलपति से ऑनलाइन स्वीकृत या अस्वीकृत किया जा सकेगा। डिजिटलाइजेशन मोड में लाने के लिए ईडीपी और लाइब्रेरी प्रभारी प्रो. केके वर्मा, केंद्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. आरके सिंह व आशीष जायसवाल की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed