{"_id":"90d569f5fa1a45785de2aeb87978e0b0","slug":"university-exam-was-finally-picked-up-five-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि परीक्षा में पांच नकलची दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि परीक्षा में पांच नकलची दबोचे
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में प्रारंभ हुई मिड टर्म परीक्षाओं का बुधवार को कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने गृह विज्ञान, कृषि, मत्स्यिकी, उद्यान एवं वानिकी व पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं का जायजा लिया।
बीती पांच अक्टूबर से प्रारंभ हुई परीक्षाओं में अब तक पांच छात्र-छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा जा चुका है।
मंगलवार को बीएससी कृषि के दो छात्रों को नकल सामग्री के साथ परीक्षा कक्ष में नकल करते पकड़ा।
जबकि बुधवार को उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में प्रथम पाली में बीएससी हार्टीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र को कक्ष निरीक्षकों ने नकल करते हुए पकड़ा।
गृह विज्ञान महाविद्यालय में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा व बीएससी चतुर्थ वर्ष की छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया।
कुलपति ने महाविद्यालयों में परीक्षाओं के निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षकों एवं शिक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को अनुचित साधनों का उपयोग करने से कड़ाई से रोका जाए।