{"_id":"56e064f84f1c1bf0568b4597","slug":"university-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य मिलीं नदारद रजत का सेंटर रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य मिलीं नदारद रजत का सेंटर रद्द
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते कुलपति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध विवि की वार्षिक परीक्षा में बुधवार को कुलपति ने सख्त रुख अपनाया। रजत महाविद्यालय अंबेडकरनगर में प्राचार्य को अनुपस्थित पाने पर तत्काल प्रभाव से परीक्षा केंद्र रद्द करते हुए 10 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के लिए सभी विद्यार्थियों को अब बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज परुइया आश्रम केंद्र से संबद्ध करने की संस्तुति की गई है।
इसी जिले के अर्जुन प्रसाद महिला महाविद्यालय सुररुरपुर में परीक्षा के दौरान प्रबंधक की मौजूदगी पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान केंद्र पर न आएं, वरना केंद्र निरस्त कर दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान उड़ाका दलों ने कुल 23 नकलची भी पकड़े।
कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने परीक्षा की शुचिता को बनाये रखने के लिए बुधवार को जांच करने निकले तो कई अनियमितताएं सामने आईं। सुलतानपुर, अंबेडकरनगर जिलों में स्थित कई महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्रमुख रुप से विश्वनाथ महाविद्यालय कलान सुलतानपुर के औचक निरीक्षण के दौरान चार कमरों में सिटिंग व्यवस्था मानक के अनुरूप नहीं पाई गई।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्राध्यक्ष को मानक सिटिंग व्यवस्था के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। अंबेडकरनगर के अर्जुन प्रसाद महिला महाविद्यालय सुररुरपुर में परीक्षा के दौरान प्रबंधक को परीक्षा केंद्र पर पाया गया।
कुलपति ने प्रबंधक को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे परीक्षा के दौरान केंद्र पर न आएं, अन्यथा केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा।
इसी क्रम में रजत महाविद्यालय अंबेडकरनगर में प्राचार्य को अनुपस्थित पाने पर कुलपति ने इस महाविद्यालय में 10 मार्च से संचालित होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र को निरस्त करते हुए आगामी परीक्षा हेतु इस महाविद्यालय को बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज परुइया आश्रम केंद्र से संबद्ध करने की संस्तुति कर दी है।
अपने नकलविहीन परीक्षा के अभियान में कुलपति ने देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी अंबेडकरनगर में प्रथम पाली एवं साकेत महाविद्यालय फैजाबाद में दूसरी पाली में औचक निरीक्षण किया। दूसरी ओर परीक्षा नियंत्रक एएम अंसारी ने फैजाबाद के शिव सावित्री महिला महाविद्यालय एवं राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज का औचक निरीक्षण किया और नकलविहीन परीक्षा संचालन पर संतोष व्यक्त किया।
मुख्य परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को उड़ाका दलों ने गुरु वशिष्ठ महाविद्यालय मनकापुर गोंडा में तीन, रवींद्र सिंह स्मारक पीजी कॉलेज में 13 और भागीरथी महाविद्यालय गोंडा में सात नकलची पकड़े।