{"_id":"61d5fc4e7cbd31298303bd2f","slug":"union-minister-will-hold-public-meeting-after-worshiping-in-ramlala-and-hanumangarhi-faizabad-news-lko612179524","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर केंद्रीय मंत्री करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर केंद्रीय मंत्री करेंगे जनसभा
विज्ञापन
अयोध्या। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को जीआईसी के मैदान पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह अयोध्यावासियों को चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग व अयोध्या बाईपास रिंग रोड़ की सौगात भी देंगे।
वह सुबह करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से अयोध्या जाएंगे। यहां वह रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। यहां से वह दोपहर एक बजे जीआईसी ग्राउंड पहुंचेंगे।
यहां दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बुधवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि जनसभा की तैयारियां पूरी ली गई है।
जनपद के सभी बूथों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। जनसभा स्थल के साथ प्रमुख मार्गों को सजाया गया है। पूरे जिले में होर्डिंग्स लगाई गई है।
निरीक्षण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, नगर निगम के उपसभापति बृजेंद्र सिंह, परमानंद मिश्र, इं. रणवीर सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व अधिकारीगण मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को एक बजे जीआईसी के मैदान पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां से वह अयोध्या जाएंगे। दोपहर 1:15 बजे से 1:45 बजे तक वह हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन करेंगे।
यहां से 1:50 बजे वह जीआईसी ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। 2:15 बजे से 3 बजे तक वह जीआईसी में रहेंगे। यहां वह एनएच की परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। तीन बजे वह हेलीकॉप्टर से बस्ती के मखौड़ा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।