{"_id":"5d28c1968ebc3e6cbd38dcfd","slug":"two-people-died-in-heavy-rain-faizabad-news-lko4702799108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने ले ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने ले ली दो की जान
विज्ञापन
अयोध्या के खंडासा में छप्पर पर गिरा पेड़।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। तेज हवा के साथ हो रही बारिश के चलते दीवार गिरने से रुदौली में एक महिला की मौत हो गई। जबकि खंडासा में एक पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर किशोर की मौत हो गई।
वहीं जनपद में कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा, कई इलाकों में बीते दो दिन से बिजली आपूर्ति भी ठप है। जिले में शुक्रवार को करीब 44 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है।
शुक्रवार को भी बारिश का कहर जारी रहा। गुरुवार देर रात तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश में खंडासा थाना क्षेत्र के रायपट्टी गांव में एक आवासीय छप्पर पर महुआ का पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
इसमेें छप्पर में सो रहा किशोर सूरज कुमार (15) पुत्र महेश कुमार व उसके बाबा घिसियावन दब गए। जेसीबी बुलाकर छप्पर के ऊपर से पेड़ हटाने के बाद दोनों को निकाला गया लेकिन तक तब सूरज की मौत हो गई थी।
उसके बाबा घायल हो गए। सूचना पर तहसीलदार प्रमेश कुमार मिल्कीपुर व हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
वहीं तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बेलगरा मजरे रसतियापुर में गुरुवार रात बारिश के चलते मिट्टी की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर महिला बलकेश निशा (55) पत्नी स्व. मो. शरीफ की मौत हो गई।
वहीं इसी दीवार के नीचे दबकर उनकी तीन बकरियों ने भी दम तोड़ दिया। नायब तहसीलदार गजानन दुबे ने बताया कि दैवीय आपदा व किसान दुर्घटना बीमा के लिये शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है,
पेड़ गिरने से आवागमन व बिजली आपूर्ति बाधित
बारिश व तेज हवा के चलते कई जगहों पर पेड़ गिर गए। इससे आवागमन व विद्युत आपूर्ति दोनों बाधित हो गई। मवई प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के नौरोजपुर बघेडी में आम के पेड़ की डाल तार पर टूट कर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
वहीं दुल्लापुर-उमापुर मार्ग पर बसौढ़ी बाजार के निकट एक बबूल का पेड़ सड़क पर गिर गया। मवई वाया नेशनल हाईवे संपर्क मार्ग पर हुनहुना के निकट सागौन का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसी सड़क पर चकपुरवा के निकट शीशम का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार बीती रात रेवतीगंज निवासी रामतीरथ सिंह के दरवाजे पर लगा पेड़ तार पर गिर गया, जिससे मेन मार्केट का तार टूट गया। इससे रेवतीगंज चौराहे का आवागमन बाधित हो गया है। घुरेहटा में स्थित राजकीय नलकूप को जानेवाली लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से तार जमीन पर पड़ा है।
रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कदंब का पेड़ उखड़ गया। पेड़ के गिरने से बिजली का तार टूट गया और भेलसर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बीकापुर के बेरूगंज-चौरे बाजार मार्ग पर शीशम का भारी भरकम पेड़ गिरने से यातायात बाधित है।