फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two people died in accident in Faizabad

ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत

Thu, 29 Sep 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two people died in accident in Faizabad
गोरखपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर खराब होकर खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही मिनी ट्रक घुस गई। घटना सोहावल चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार की देर रात हुई। वाहनों के टक्कर की तेज आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो मिनी ट्रक का चालक व खलासी गाड़ी के अंदर गंभीर हालत में फंसे मिले।
विज्ञापन


जिन्हें जिला अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना का कारण ओवरब्रिज पर अंधेरा होना बताया जा रहा है। रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल ओवरब्रिज पर बुधवार रात एक ट्रक का एक्सल टूट गया और वह हाईवे पर खड़ा हो गया।
विज्ञापन


ओवरब्रिज पर अंधेरा था, ऐसे में आधी रात के बाद लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर की आवाज इतनी तेज हुई कि आसपास रहने वालेे लोगों की नींद टूट गई। लोग मौके पर दौड़े तो नजारा वीभत्स था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी ट्रक के चालक और खलासी ट्रक में फंसे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि एक मृतक की पहचान मनी सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी पुरारी, लोधियाना के रूप में हुई है, जो मिनी ट्रक का चालक था। दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने संभावना जताई कि दूसरा मृतक खलासी रहा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed