{"_id":"57b4aad94f1c1ba2506ebc6b","slug":"two-devotees-who-came-to-ayodhya-suv-was-thrashed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या आए दो श्रद्धालुओं को एसयूवी ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या आए दो श्रद्धालुओं को एसयूवी ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सावन झूला मेले में दर्शन-पूजन के लिए आए रायबरेली के दो श्रद्धालुओं की बुधवार की भोर गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर एसयूवी की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना भोर में लगभग सवा पांच बजे की बताई जा रही है।
कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि रायबरेली के हरिचरनपुर थाना क्षेत्र के नवीनगंज निवासी 32 वर्षीय रामकरन पुत्र रामेश्वर व 30 वर्षीय रामदत्त पुत्र गयादीन दो साथियों के साथ ट्रेन से रामघाट हाल्ट स्टेशन पर उतरे थे।
उनके दोनों साथी सरयू नदी की ओर रास्ता भटकने पर यह दोनों फोरलेन हाईवे की ओर चले गए। हाईवे पर यह दोनों चलते हुए जय पेट्रोल पंप के करीब पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने दोनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन लेकर भाग गया। मृतक रामकरन के भाई सुमिरन की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।