फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two children died in the district hospital

जिला अस्पताल में दो बच्चों की मौत से हड़कंप

Sat, 03 Sep 2016 10:15 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two children died in the district hospital
फैजाबाद ः जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में 24 घंटे के अंदर दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से चिल्ड्रन वार्ड में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल में भर्ती अन्य बच्चों के परिवारीजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। दोनों बच्चों की मौत बुखार से हुई है। बच्चों को दिमागी बुखार की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


शनिवार की भोर सुबह साढ़े चार बजे जिवपुर (भरतकुंड)निवासी प्रेमलाल के सात वर्षीय पुत्र आलोक की मौत हो गई। बच्चे की मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। आलोक भी बुखार से पीड़ित था। इसके पूर्व शुक्रवार की दोपहर बीकापुर निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव के तीन वर्षीय पुत्र अंशु की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इन दोनों बच्चों की मौत से बच्चा वार्ड के भर्ती अन्य बच्चों के परिवारीजन भी डरे हुए हैं। संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त बच्चों से वार्ड पूरी तरह से पटा हुआ है। एक-एक बेड पर दो-दो बच्चे भर्ती किए गए हैं। बच्चा वार्ड में बुखार और डायरिया से पीड़ित आधा दर्जन से अधिक बच्चों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में डायरिया और बुखार से पीड़ित रागिनी (1), प्रशांत(10), रूबी (13), राखी (11), आशु (7), हिमांशी(10), शिवानी (6), रूमा (11), नेहा तिवारी (14) को बच्चा वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि वार्ड में भर्ती अधिकतर बच्चे डायरिया या फिर वायरल फीवर से पीड़ित हैं। इन बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

जिन बच्चों की मौत हुई है, उन्हें तेज बुखार था। फिर भी सीएमएस से इसकी जांच कराई जाएगी कि इलाज में लापरवाही तो नहीं बरती गई।
-डॉ. प्रमोद कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed