{"_id":"38f06659396d8e84fd35456591bc105c","slug":"two-brothers-killed-in-tubewell-current-landing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप में करंट उतरने से दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप में करंट उतरने से दो सगे भाइयों की मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरांव में नलकूप में उतरे करंट की चपेट में आए एक भाई को बचाने में दूसरे भाई की भी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा रविवार दोपहर एक बजे का बताया जाता है। बरांव गांव निवासी राम अजोर निषाद (59) व छोटा भाई चैतुराम (57) घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित खेत में आलू की फसल की सिंचाई करने गए थे। जैसे ही राम अंजोर ने ट्यूबवेल स्टार्ट किया, उसमें करंट उतर आया। वह करंट की चपेट में आ गया। भाई के चीखने की आवाज सुन कर दौड़ा छोटा भाई चैतुराम भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
काफी देर बाद जब दोनों भाई घर भोजन करने के लिए नहीं लौटें तो परिवारीजन तलाशते हुए खेत पहुंचे। दोनों भाईयों के शव को पड़ा देख गांव में कोहराम मच गया। गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रामपुरभगन चौकी प्रभारी वाचस्पति शुक्ला ने बताया कि दोनो भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।