फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   two brother killed in road accident

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की जान गई

Wed, 30 Sep 2015 10:57 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की भोर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों गोरखपुर शहर से मंगलवार की देर रात बाइक से दवा लेने लखनऊ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसा  भेलसर ओवरब्रिज के पास हुआ। गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी सगे भाई मंगलवार की रात लखनऊ जाने के लिए अपनी बाइक से निकले थे।
विज्ञापन


 राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर बाजार स्थित ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर पर किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बुधवार की भोर लगभग पांच बजे हुए इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात डा. शिशिर ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।


 मृतकों की तलाशी में एक की जेब से दवा का पर्चा मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों दवा लेने लखनऊ जा रहे थे।

कोतवाल सज्जाद हुसैन नकवी ने बताया कि मृतकों में एक की शिनाख्त दयाशंकर चौहान (32) और दूसरे की राजेश चौहान (35) पुत्रगण स्व. मोती चौहान के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed