{"_id":"5d3744e18ebc3e6cdc3abd61","slug":"two-body-found-faizabad-news-lko472422390","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की हत्या कर फेंकी लाशें, सिर में गहरी चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों की हत्या कर फेंकी लाशें, सिर में गहरी चोटें
विज्ञापन
रुदौली में शव मिलने के बाद जांच करते एसपी ग्रामीण।
- फोटो : FAIZABAD
रुदौली। जिले में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोतवाली रुदौली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के पास दो युवकों की हत्या कर फेंकी गई लाशें मिलने से हड़कंप मच गया।
दोनों युवकाें के शवों के सिर में गहरी चोटें मिलीं हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। हत्या कर लाश फेंके जाने का शक जताया जा रहा है।
वारदात की वजह खंगालने के लिए एक्सपर्ट टीमों को लगाया गया है। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह व सीओ रुदौली धर्मेंद्र यादव दोनों वारदातों में तफ्तीश की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।
कोतवाली रुदौली के बनगावा गांव के बाहर मंगलवार सुबह चकमार्ग के किनारे आम के बाग में एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त जलालपुर गांव निवासी कंधई लोधी (25) के रूप में की।
विज्ञापन
मृतक के सिर में चोट के निशान पाए गए। पिता फूलचंद ने बताया कि कंधई छत्तीसगढ़ में काम करता था। वह एक सप्ताह पहले ही घर आया था। सोमवार को वह गाजियाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था। चाचा जवाहर ने बताया कि कंधई से सोमवार रात 11 बजे फोन पर बात हुई थी।
वहीं, कोतवाली रुदौली के सहनी गांव निवासी किशन (35) का शव मंगलवार सुबह कोतवाली रुदौली के भिटौरा-लौटनबाग मार्ग पर विंद्रा स्कूल के पास सड़क पर पड़ा मिला।
पुलिस के अनुसार किशन मूल रूप से सहनी गांव का निवासी था। लेकिन किशन के पिता को कोतवाली रुदौली के टीकर गांव में पाही की जमीन मिली थी। इसकी वजह से वह टीकर गांव में रहता था।
किशन विवाहित था, उसके बच्चे नहीं है। सोमवार को किशन सहनी गांव में अपने चचेरे दामाद के घर आया था। रात 12 बजे वह टीकर जाने के लिए साइकिल से निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। पुलिस के अनुसार युवक के माथे व सिर पर चोटों के निशान मिले हैं।