फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two bike riders died due to truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 25 Apr 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died due to truck collision
अयोध्या। कोतवाली नगर के पुलिस चौकी हवाई पट्टी क्षेत्र के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे युवक को गंभीरावस्था में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रास्ते में दूसरे युवक की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। बीकापुर कोतवाली के रामपुर पेरई निवासी वीरेंद्र कुमार (35) पुत्र ननकू बाइक से अपने ममेरे भाई रवि (25) पुत्र राम चरन के साथ रविवार सुबह करीब नौ बजे मजदूरी करने के लिए शहर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय के सामने सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। जबकि, प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ पहुंचने से पहले ही रास्ते में वीरेंद्र ने भी दम तोड़ दिया।

नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया मृतक व घायल के परिजनों को सूचना दिया गया है। चालक ट्रक लेकर फरार है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed