{"_id":"615b55928ebc3e17554dfb3c","slug":"trust-will-raise-funds-from-reputed-industrialists-for-the-construction-of-dhannipur-masjid-faizabad-news-lko5986530155","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन्नीपुर मस्जिद निर्माण में प्रतिष्ठित उद्योगपतियों से चंदा जुटाएगा ट्रस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन्नीपुर मस्जिद निर्माण में प्रतिष्ठित उद्योगपतियों से चंदा जुटाएगा ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सोहावल तहसील के धन्नीपुर में पांच एकड़ पर प्रस्तावित मौलवी अहमदुल्लाह शाह परियोजना के लिए इंडो इस्लामिक कल्चलर फाउंडेशन ट्रस्ट देश-विदेश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों से चंदा जुटाएगा।
ट्रस्ट जल्द ही देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति यूसुफ अली के साथ मीटिंग करेगा। साथ ही विदेश के कई बड़े मुस्लिम उद्योगपतियों से ट्रस्ट ने मिलकर बातचीत करने की योजना बनाई है।
इसमें आस्ट्रेलिया व अरब मुल्क के प्रतिष्ठित लोगों का नाम शामिल है। इन सभी लोगों से अयोध्या में बनने वाली मस्जिद निर्माण के लिए धनरशि एकत्रित की जाएगी।
विज्ञापन
अयोध्या में राममंदिर के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद के बदले नई मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि सुन्नी वक्फ बोर्ड को दिए जाने का आदेश दिया था।
प्रशासन ने आदेश के अनुपालन में सोहावल तहसील के धन्नीपुर में सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ भूमि दी है। सुन्नी वक्फ बोर्ड ने मस्जिद निर्माण के लिए इंडो इस्लामिक कल्चलर फाउंडेशन नामक ट्रस्ट का गठन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलवी अहमदुल्लाह शाह के नाम पर परियोजना बनाई है।
इसमें एक मस्जिद, एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, एक कम्यूनिटी किचन व एक अनुसंधान केंद्र बनाए जाने का निर्णय लिया था। इसकी डिजाइन प्रतिष्ठित अर्किटेक्ट एसएम अख्तर ने बनाई है।
मौजूदा समय में ट्रस्ट ने नक्शा पास करने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में ऑनलाइन अप्लाई किया हुआ। प्रस्तावित योजनाओं को अमली जामा पहनाने के निर्माण कार्य में खर्च होने वाली धनराशि को एकत्रित करने की कवायद ट्रस्ट ने शुरू कर दी है।
ट्रस्ट ने देश विदेश के प्रतिष्ठित मुस्लिम उद्योगपतियों से मिलने की योजना बनाई है। इसमें सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यापारिक संस्था लू लू के मालिक यूसुफ अली से मिलने का निर्णय लिया गया है।
खबर है कि ट्रस्ट व लू लू के मालिक के बीच जल्द ही मीटिंग होने वाली है। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया व अरब मुल्क के कई बड़े मुस्लिम उद्योगपतियों से भी वार्ता चल रही है।
इस सभी चयनित लोगों से ट्रस्ट मिलकर अपनी बात रखेगा व मस्जिद समेत पूरी परियोजना के लिए सहयोग धनराशि दिए जाने की अपील करेगा। फुटबाल विश्वकप 2022 कतर में नवंबर माह में आयोजित होने वाला है।
फुटबाल मुस्लिम देशों को प्रिय खेल है। इन तमाम बातों के दृष्टिगत इंडो इस्लामिक कल्चलर ट्रस्ट मौलवी अहमदुल्लाह शाह परियोजना के लिए मुस्लिम देशों की टीमों के प्रायोजकों से मिलकर बातचीत करने की योजना है। साथ ही मस्जिद निर्माण के लिए लोगों से अपील करेगा।