{"_id":"57f7ea714f1c1b465927118e","slug":"truck-rammed-into-pooja-pandaal-statue-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा पंडाल में घुसा ट्रक, मूर्तियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा पंडाल में घुसा ट्रक, मूर्तियां क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पूजा पंडाल में घुसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के न्यू मार्केट खजुराहट में गुरुवार रात सीमेंट लदा एक ट्रेलर हाईवे के किनारे विद्युत पोल व एक गुमटी तोड़ता हुआ दुर्गा पूजा पंडाल में जा घुसा। इससे पंडाल में रखी मां दुर्गा समेत चार मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि पंडाल के दूसरी ओर बैठे सैकड़ों लोग सुरक्षित बच गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। भीड़ ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा। आधे घंटे तक फैजाबाद-सुल्तानपुर हाईवे जाम रहा। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने भीड़ का आक्रोश शांत कराते हुए रात में ही नई मूर्तियां स्थापित कराई और चालक को हिरासत में ले लिया।
न्यू मार्केट खजुराहट में जवाहरलाल इंटर कॉलेज के समीप शीतल सागर के सामने काफ अरसे से नव दुर्गा पूजा समिति प्रतिमा स्थापित कर महोत्सव मनाती है। गुरुवार की रात करीब 12 बजे सुल्तानपुर की ओर से आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक चाय की गुमटी तोड़ते हुए पंडाल में जा घुसा।
विज्ञापन
पंडाल में रखी मां दुर्गा, कार्तिकेय, गणेश व माता सरस्वती की मूर्तियां टूट गईं। विद्युत पोल टूटने से करंट प्रवाहित तार पंडाल के ऊपर जा गिरा, लेकिन वहां पर मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए। इस बीच मची अफरातफरी में आक्रोशित भीड़ ने चालक हुबलाल निवासी परियाये थाना भीटी जिला अंबेडकरनगर को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
साथ ही हाईवे जाम कर लोग प्रदर्शन करने लगे।सूचना पर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक देहात कुलदीप नारायण, सीओ विक्रम सिंह समेत बीकापुर पुलिस ने लोगों को शांत कराया और क्षतिग्रस्त मूर्ति को रात में ही भरतकुंड सरोवर में विसर्जित करवा नई मूर्ति मंगवाकर स्थापना करवाई।
रात करीब तीन बजे समिति अध्यक्ष महेश गुप्ता, ग्राम प्रधान देवी प्रसाद सोनी, पंकज सोनी, कृष्णमुरारी, लवकुश, राहुल, चंद्रप्रकाश सोनी, सुनील तिवारी, हरिओम सहित सैकड़ों लोगों को अफसर समझाने का प्रयास करते रहे। ट्रेलर मालिक की ओर से क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस ने रात में ही गाड़ी को कोतवाली खिंचवा लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को दिनभर दोनों पक्षों में सुलह समझौते का प्रयास चलता रहा। इस बाबत सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि रात में पंडाल में घ्ाुसे ट्रेलर के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।