{"_id":"657debce2548d2fb7201cd1e","slug":"truck-hits-school-bus-20-girl-students-injured-faizabad-news-c-97-1-slko1024-7223-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 छात्राएं घायल
Sat, 16 Dec 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
पटरंगा। पटरंगा थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानीमऊ चौराहा पर शनिवार को मदरसे की छात्राओं से भरी स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 20 छात्राएं घायल हो गईं। उनके परिवारीजन साथ ले गए। निजी अस्पतालों में इलाज कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस का बाराबंकी में पंजीकरण है।
हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी छात्राओं को बाहर निकाला। बस चालक राशिद व आगे बैठे बच्चे का पैर सीट के बीच में फंस गया। पुलिस ने बस के अगले शीशे को तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। शनिवार को मखदुमपुर पटरंगा स्थित जामिया उम्मूल मोमिनिन सैयदा हफ्सा लिल बनात (यूसी) मदरसा बाबुल उलूम की स्कूल बस छुट्टी होने के बाद छात्राओं को लेकर लखनऊ की ओर जा रही थी थी। पटरंगा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।