{"_id":"60b2815d8ebc3e29b260a7e2","slug":"tributes-paid-to-chaudhary-charan-singh-faizabad-news-lko580134042","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न दलों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल की अगुवाई में अयोध्या स्थित चौधरी चरण सिंह घाट पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके चौधरी रामसिंह ने कहा कि वह किसानों के मसीहा, कृषि अर्थशास्त्री, जमींदारी प्रथा के उन्मूलक, चकबंदी व्यवस्था के प्रेरणास्रोत, कृषि राजस्व व्यवस्था सुधारक, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नाबार्ड व मंडल आयोग के संस्थापक, कुशल अधिवक्ता, लेखक, चिंतक व कृषि दार्शनिक के अलावा कमेरों के नेता भी थे। इस मौके जिला उपाध्यक्ष नेतराम वर्मा, युवा रालोद जिला अध्यक्ष रामशंकर वर्मा, रामजनम वर्मा, डॉ. शांति देवी व करियाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव और गलियों से जाता है।
विज्ञापन
जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश की खुशहाली की बात सोचना भी बेमानी है। चौधरी साहब जीवन पर्यंत किसानों की शिक्षा, उनकी खुशहाली के लिए प्रयासरत रहे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, बाबूराम गौड, दान बहादुर सिंह, छोटेलाल यादव, बृजेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।