फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tractor trolley carrying pilgrims trampled the child

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बालक को रौंदा

Sat, 25 Feb 2017 10:49 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley carrying pilgrims trampled the child
महोबरा बाजार के पास दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व नाराज लोग। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोबरा चौराहे स्थित कट पर शनिवार की शाम एक श्रद्धालुओं को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालक को रौंद दिया। हादसे में बालक की मौत हो गई जबकि उसकी दादी घायल हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के चलते नाराज स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम कर प्रर्दशन किया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर आवागमन बहाल कराया। एसडीएम सदर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के भीखी का पुरवा का रहने वाला आठ वर्षीय लकी यादव पुत्र फूलचंद शनिवार को अपनी दादी 70 वर्षीय निर्मला के साथ अपने घर से अयोध्या की ओर जा रहा था। इसी बीच अयोध्या से श्रद्धालुओं को लेकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे की ओर आ रही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम लगभग सवा पांच बजे लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र स्थित महोबरा बाजार कट पर श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बालक को रौंद दिया। चपेट में आकर उसकी दादी भी घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

मामला पास के गांव से जुड़ा होने के चलते मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई और लोग आक्रोशित हो गये। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यातायात रुका तो वाहनों की हाइवे पर लंबी कतार लग गई। चुनावी ड्यूटी में जा रहे पैरामिलेट्री फोर्स, पुलिस व होमगार्ड के जवान भी जाम में फंसने के चलते दुर्घटना स्थल पर एकत्र हो गये।

डायल 100 वाहन ने बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया तो जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर रमेश रंजन ने आक्रोशित भीड़ को कार्रवाई कराने तथा कट पर अंडर पास बनवाने के लिए लिखा-पढ़ी का आश्वासन कर लोगों को शांत कराया।


अयोध्या कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया गया है। मौके पर पहुंच यातायात बहाल करवा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ जांच-पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed