फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Today the Chief Secretary will review the preparations for the Deepotsav

आज दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे मुख्य सचिव

Mon, 14 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Today the Chief Secretary will review the preparations for the Deepotsav
अयोध्या। रामनगरी की आध्यात्मिक गरिमा बढ़ाने वाले दीपोत्सव के आयोजन में अब महज 10 दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में दिव्य दीपोत्सव के कार्यों को तेजी से पूरा करने की होड़ सी मच गई है। शासन के आला अधिकारी मंगलवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं वे दीपोत्सव के कार्यों की समीक्षा करेंगे। ऐसे में अधूरे व लेटलतीफ चल रहे कार्यों पर कार्रवाई की संभावना को लेकर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव आरके तिवारी के साथ, डीजीपी ओपी सिंह, अपर मुख्य सचिव कानून व्यवस्था एके अवस्थी समेत सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, नगर विकास विभाग सहित आदि विभागों के प्रमुख सचिव व सचिव मंगलवार को अयोध्या आ रहे हैं जिसको लेकर जिला प्रशासन हलाकान है।
विज्ञापन

दिव्य दीपोत्सव को लेकर अयोध्या को सजाने व संवारने के काम में प्रशासन दिन रात एक किए हुए है। मुख्य सचिव के साथ शासन के आला अधिकारी दिव्य दीपोत्सव के कार्यों में ढिलाई पर मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर अधिकारियों के पेंच कसेंगे। माना जा रहा है कि अगले दो-तीन दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंच सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी में होना है जहां करीब चार लाख दीपक जलाए जाने हैं। पैड़ी की रिमॉडलिंग, सुदंरीकरण एवं अविरल जलप्रवाह सरयू तक पहुंचाए जाने के लिए दो पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सरयू नहर खंड के अभियंता जय सिंह ने बताया कि राम की पैड़ी में स्थापित किए जा रहे 6 पंपों में से चार पंपों को चलाकर उनकी टेस्टिंग की जा चुकी है, बाकी दो पंपों की टेस्टिंग भी एक-दो दिन में हो जाएगी। बताया कि पहले पंपों की क्षमता 40 क्यूसेक थी अब इनकी क्षमता 6 गुना बढ़ाकर 240 क्यूसेक कर दी गई है। अविरल जल प्रवाह का काम पूर्ण होने को है।
बताया कि राम की पैड़ी के अविरल जलधारा की टेस्टिंग भी एक-दो दिन में कर ली जाएगी। वहीं राम की पैड़ी परिसर को सुंदर बनाने के लिए दर्जनों गजीबो महलनुमा छोटे भवन बनाए जा रहें हैं पिंक स्टेान पत्थरों को परिसर में लगवा दिया गया है। राम की पैड़ी से लेकर रामकथा पार्क व सरयू घाटों तक नगर निगम ने सफाई व्यवस्था के लिए करीब 300 सफाईकर्मियों की फौज भी उतार दी है।
रामकथा पार्क में तीन अस्थाई मंच बनाने का काम भी लगभग पूर्णता की ओर है। रामराज्याभिषेक के लिए एक बड़ा मंच बनाया जा रहा है। दूसरे मंच पर योगी कैबिनेट विराजमान होगी तथा एक मंच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं भजन संध्या स्थल का निर्माण कार्य भी 20 तक पूरा हो जाएगा। दीपोत्सव में मुख्यमंत्री भजन संध्या स्थल का उद्घाटन करेंगे इसको लेकर दिन रात काम किया जा रहा है। भजन संध्यास्थल धनुषाकार होगा।
राम की पैड़ी के आस-पास स्थित भवन, आश्रम, मठ-मंदिरों को एक रंग में रंगने का काम भी तेजी से शुरू हो गया है। पहले शहर के मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ स्थित भवनों को भी सजाने की योजना थी लेकिन समय रहते टेंडर न होने के कारण अब केवल राम की पैड़ी परिसर के आस-पास स्थित भवनों को ही सजाने का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दीपोत्सव के दो दिन पहले यानि की 24 अक्टूबर तक राम की पैड़ी के ये भवन सुंदरता की नजीर होंगे।
दीपोत्सव में रामनगरी को इस तरह सजाने-संवारने व जगमगाने की योजना है कि यहां त्रेतायुग सजीव हो उठे। पांच हजार एलईडी लाइटों से रामनगरी जगमगाएगी। दूधिया रोशनी में पूरे शहर की सुंदरता निखर उठेगी। मंदिरों, स्मारकों व सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी व सुंदरता की जाएगी। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। योगी सरकार का प्रयास है कि इस वर्ष का दीपोत्सव पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बना। दीपोत्सव में आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने की भी कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है।

दीपोत्सव में सामाजिक सरोकारोें पर आधारित 11 झांकियां भी सजाई जाएंगी। सचल प्रदर्शनी/थ्री डी झांकी पूरे शहर में जगह-जगह सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक भी करेगी। जिला सूचना अधिकारी मुरलीधर सिंह ने बताया कि रावण अत्याचार, पुत्रेष्टि यज्ञ, भयमुक्त समाज, रामजन्म की बाल लीला, बच्चों की शिक्षा का अधिकार, केवट प्रसंग एवं किसान ऋण माफी, पंचवटी एवं वन व पर्यावरण, अहिल्या उद्धार एवं महिला सशक्तीकरण, सीताहरण एवं एंटी रोमियो, ताड़का वध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान, रामेश्वरम सेतु का निर्माण व उत्तरप्रदेश में पुलों का निर्माण, रामवनवास, सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास, राम-रावण युद्ध एवं अपराधियो-भू-माफियाओं के विरुद्ध अभियान, रामदरबार एवं कानून व्यवस्था पर आधारित 11 ट्रकों पर सचल प्रदर्शनी/थ्री डी झांकी भी दीपोत्सव का आकर्षण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed