{"_id":"57a6264d4f1c1b7d112b8c67","slug":"today-may-be-the-rain-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिनों तक हो सकती बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिनों तक हो सकती बारिश
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार से मंगलवार तक जिले में मध्यम वर्षा होते रहने का अनुमान है। इससे पानी के अभाव में मुरझाती धान की फसलों को जीवनदान और चार दिनों से उमसभरी गर्मी से जूझ रहे नागरिकों को राहत मिल सकती है।
वर्षा होने का योग दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से बन रहा है। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मध्यम वर्षा होने के संकेत हैं। ऐसा हुआ तो फसलों को बहुत फायदा होगा। सूत्रों के अनुसार जिले में अब तक हुई वर्षा नाकाफी कही जा रही है।
मवई खुर्द के किसान श्रीकृष्ण शुक्ल, उछाहपाली के कृष्णचंद्र, पूरे झाऊ के मो. ईदू, डीहपूरे बीरबल के दीनानाथ का कहना है कि अब तक हुई वर्षा से तालाब और पोखरे ठीक से भरे नहीं हैं। एक सप्ताह पूर्व हुई वर्षा से खेत भर गये थे, लेकिन वह पानी कब का सूख गया। धान के खेतों में दर्रे फट गये हैं। दोपहर में धूप लगने पर फसलें मुरझा जा रही हैं।