{"_id":"5f0b23588ebc3e63673c9f14","slug":"tiddi-faizabad-news-lko5303910138","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी दल के हमले की आशंका पर किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी दल के हमले की आशंका पर किया अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलसर। कोरोना महामारी के बीच अब टिड्डी दल के हमले की आशंका से हड़कंप मचा हुआ है। रुदौली उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह ने कहा कि टिड्डी दल के हमले की आशंका के मद्देनजर सभी को अलर्ट कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि टिड्डी दल के बाराबंकी तक आ जाने की जानकारी हुई है। टिड्डी दल से निपटने के लिए कृषि विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद हैं। ग्रामीणों को तत्काल पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
टिड्डी दल के हमले से बचने के लिए खेतों में धुआं किया जाए, ताकि टिड्डी रुके नहीं। जबकि किसान सामूहिक रूप से गांव व क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग कर भगा सकते हैं। साथ ही आग जलाने, थाली, टीन पीटने से भी ये भाग जाते हैं और तेज ध्वनि को ये कीट बर्दाश्त नहीं कर पाते। कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करके भी इनको मारा जा सकता है। साथ ही रौजागांव चीनी मिल से स्प्रे टैंकरों की व्यवस्था करने को कहा गया है।