फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ticket clerk did not return the student hundred rupees

टिकट क्लर्क ने छात्र को नहीं लौटाए सौ रुपये

Fri, 26 Jun 2015 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय के छात्र महेंद्र कुमार के सौ रुपये रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर ड्यूटी कर रहे क्लर्क की ओर से न लौटाने का मामला सामने आया है। छात्र ने गवाहों के साथ इसकी शिकायत स्टेशन मास्टर ऑफिस की शिकायत पुस्तिका में दर्ज की है।
विज्ञापन


उप स्टेशन अधीक्षक ने डीआरएम को मामले की रिपोर्ट भेजी है। अवध विश्वविद्यालय के सरयू छात्रावास में रहने वाला महेंद्र कुमार अपने तीन साथियों के साथ शुक्रवार  सुबह टिकट लेने खिड़की पर गया था। खिड़की पर टिकट बाबू को सौ-सौ के पांच नोट देकर उसने तीन टिकट वाराणसी और एक टिकट धनबाद का मांगा।
विज्ञापन


चारों टिकटों का मूल्य 405 रुपयेे हुआ तो क्लर्क ने महेंद्र से पांच रुपये छुट्टा देने को कहा। पांच रुपये और देने पर क्लर्क ने टिकट तो दिया, लेकिन सौ रुपये नहीं लौटाए। नोकझोंक के बाद भी क्लर्क ने रुपये नहीं दिए तो छात्र ने गवाहों के साथ शिकायत एसएम कार्यालय में रखी शिकायत पुस्तिका में दर्ज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ड्यूटी पर तैनात उप स्टेशन अधीक्षक एमएन मिश्र, परिवादी व गवाहों को लेकर टिकट घर गए। मगर छात्र को न तो रुपये दिलवा सके और न ही कोई फैसला कर सके।


अवध विवि के छात्र ने एक क्लर्क पर सौ रुपये वापस न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है। डीआरएम कार्यालय को मामले से अवगत करा दिया है। अब पक्ष-विपक्ष के बारे में निर्णय वहीं से होगा। --एमएन मिश्र, डिप्टी एसएस फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed