फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three thousand crores collected in fund surrender campaign

निधि समर्पण अभियान में एकत्र हुए तीन हजार करोड़

Tue, 16 Mar 2021 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three thousand crores collected in fund surrender campaign
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में तीन हजार करोड़ की धनराशि एकत्रित हो चुकी है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पत्रकारों को बताया कि देश का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।
विज्ञापन

अपेक्षा से कई गुना ज्यादा निधि समर्पण प्राप्त हुआ है। बताया कि अभी तक जो आंकड़ा मिला है वह तीन हजार करोड़ पार कर चुका है। ऑडिट का कार्य पूरा होने के बाद निधि समर्पण अभियान में एकत्र संपूर्ण धनराशि की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

करीब एक हजार जिलों में ऑडिट का काम चल रहा है। महासचिव राय ने बताया कि निधि समर्पण अभियान में नौ लाख कार्यकर्ता घर-घर गए। घर-घर जाने का अभियान बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन रामभक्त अपने नियमित खाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा में निधि समर्पण सदैव कर सकते हैं। निधि समर्पण के लिए नेफ्ट, भीमएप, आरटीजीएस सहित जितने भी प्रकार की विधियां हैं वह हमेशा खुली हैँ।
वेबसाइट की सहायता लेकर भक्त राममंदिर निर्माण में अपना सहयोग दे सकते हैं। बताया कि निधि समर्पण अभियान से एकत्र धनराशि का हर जिले में ऑडिट किया जा रहा है। देश के करीब एक हजार जिलों में ऑडिट का काम चल रहा है।
अयोध्या में भी दो जगह ऑडिट हो रहा है। कहा कि जिले में सारे ऑडिट का मिलान भी हो चुका है। निधि समर्पण अभियान के लिए जो डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया गया था वह काफी कारगर रहा।
चंपत राय ने बताया कि निधि समर्पण अभियान में करीब चार लाख लोगों ने ऑनलाइन ट्रांसफर भी किया है। बताया कि बहुत सारे लोग रसीद भी मांग रहे थे। जिसमें से अब तक करीब 30 से 40 हजार लोगों को रसीदें दी जा चुकी है।

बताया कि चूंकि सर्वर पर बोझ ज्यादा था इसलिए एक दिन में 200 रसीदें मुश्किल से ही दे पाते थे। बहुत सारे भक्तों का पता, मोबाइल नंबर नहीं है। जिसके चलते उन्हें रसीदें दे पाना संभव नहीं है। कहा कि हमने आईटी विशेषज्ञों की मदद ली जिसका परिणाम रहा कि एक सप्ताह के भीतर हमने करीब 15 हजार लोगों को रसीदें पहुंचाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed